Khesari Lal Yadav का बेटा इस फिल्म से करेगा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

Khesari Lal Yadav’s Son Will Debut In Bhojpuri Film Industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव ने इसी साल फिल्म संघर्ष 2 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। दर्शकों को कृति की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब इसी बीच खेसारी के छोटे बेटे ऋषभ भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

ऋषभ अपने पिता खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘रंग दे बसंती’  से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। आज इस फिल्म का दूसरा पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें ऋषभ के फौजी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, खेसारी लाल यादव की इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को रोशन सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। खेसारी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। खेसारी के अलावा इस फिल्म में राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, ​​श्रद्धा नवल, सुजान सिंह और सोनू पांडे सपोर्टिंग रोल में हैं। इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों रिलीज किए जाने की उम्मीद है।  तो अब देखना होगा कि ऋषभ भी अपनी डेब्यू फिल्म में अपनी कृति यादव जैसी छाप छोड़ पाते हैं कि नहीं। 

खेसारी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार दो फिल्मों-’फरिश्ता’ और ‘संघर्ष 2’ में नजर आए थे। यह दोनों फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। खेसारी  ‘रंग दे बसंती’ के अलावा एक बड़े बजट की फिल्म ‘डंस’ में भी नजर आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खेसारी की ‘डंस’ रणबीर कपूर की एनिमल की भोजपुरी रीमेक है। इस फिल्म को निर्देशक धीरज ठाकुर डायरेक्ट करेंगे। धीरज ठाकुर ने बताया था कि ‘डंस’ एक काफी बड़े लेवल की फिल्म होने वाली है, जिसमें पारिवारिक मूल्यों को भी दिखाया जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी। इस फिल्म में खेसारी का एक अलग लेवल का ही अवतार देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के बाद Shreyas Talpade की हालत है अब ऐसी, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

Latest Posts

spot_img

you may like