Khesari Lal Yadav ने अपनी फिल्म Farishta को लेकर फैंस से की यह गुजारिश

Khesari Lal Yadav Farishta: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘फरिश्ता’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को 10 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों काफी पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

इस फिल्म के अभिनेता खेसाली लाला यादव ने अपनी इस फिल्म को लेकर फैंस से एक रिक्वेस्ट की है। अभिनेता ने आज ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया जहांं पर वे अपने फैंस से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जय भोजपुरी मय भोजपुरी।’’

खेसारी ने इस वीडियो की शुरुआत में कहा कि, ‘नमस्ते प्रणाम और गुड मॉर्निंग सबको। आज एक गाना भी रिलीज हुआ मेरा फरिश्ता का और आप जो लोग फरिश्ता मूवी को प्यार दे रहे हैं बहुत कम है। इस फिल्म को आप लोगों के और प्यार की जरूरत है। क्योंकि मेरी मूवी फरिश्ता इस लायक है कि इसको और काफी प्यार मिलना चाहिए। और जबतक उस मूवी को आप लोगों का प्यार नहीं मिलेगा, मुझे नहीं लगता है कि वो उस दिशा में जायेगी जहां उसे जाना चाहिए।’’ 

इसी फिल्म पर आगे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘’देखिए आज फिल्म आरआरआर के एक गाने को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। तो हम लोगों को कहीं न कहीं एकसाथ आना होगा और इस विषय पर काम करना है कि हमारा भोजपुरी उससे भी बेहतर है। इसलिए आप हमारी फिल्म फरिश्ता को आप लोगों को और प्यार देना चाहिए, ताकि हम भोजपुरी सिनेमाम को अलग स्तर पर ले जा सकें। फरिश्ता एक फैमिली फिल्म है, तो आप सबको इस फिल्म को साथ में देखना चाहिए। यह फिल्म मेरे पापा-मम्मी को भी काफी पसंद आई है और उन्होंने मुझे कहा कि बेटा इसी तरह की फिल्में बनाओ। तो मेरी आप सब से गुजारिश है कि फिल्म फरिश्ता को ढेर सारा प्यार दें।’’

वर्कफ्रंट की बात करे, तो खेसारी  ‘संघर्ष 2’ और ‘गॉडफादर’ जैसी बडे़ बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2’ का टीजर रिलीज हुआ था, जोकि काफी शानदार था। यह दोनों फिल्में भी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज की जायेगी। 

ये भी पढ़ें:मराठी एक्ट्रेस Bhagyashree Mote की बहन Madhu की संदिग्ध हालत में मौत, चेहरे पर दिखे चोट के निशान

Latest Posts

spot_img

you may like