भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav का नया गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav New Song: अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कोहिनूर हैं, जो अभियन के साथ ही साथ बेहतरीन गायक भी हैं और उनकी अदाकारी के साथ ही गायकी के भी दीवानों की कमी नहीं हैं। खेसारी लाल के गाये गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं। ये न्यू सांग भी इस लिस्ट में शुमार हो गया है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और सुदिक्षा झा अभिनीत फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ की खूब चर्चा हो रही है। ये फिल्म अभी से ही खेसारी के फैन्स के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो रही है। शायद ये इसी का आलम है कि इस फिल्म का एक गाना रिलीज होते ही गरदा मचा दिया है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक करते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी का एक और गाना रिलीज होते ही उनके फैन्स की पहली पसंद बन गया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर इस गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। जिसे लेकर खेसारी के लिए सोशल मीडिया पर उनके फैन्स अच्छे अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। अब बात करते हैं उस गाने की जो रिलीज होते ही छा गया।

ये गाना है खेसारी लाल यादव की फिल्म राजा की आएगी बारात का, जिसके बोल है ‘बुताई दा ना आग’। इस गाने में खेसारी के साथ स्क्रीन पर आग लगा रही हैं एक्ट्रेस सुदिक्षा झा। गीत उमा लाल यादव ने लिखा है जबकि इस गीत को संगीत के सुरों से पिरोया है ओम झा ने। बुताई दा ना आग गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजाया है। आपको बता दे कि इससे पहले भी सुदिक्षा झा खेसारी लाल के साथ कई एलबम के गानों में धमाल मचा चुकी हैं। राजा की आएगी बारात फिल्म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।

एक यूजर को ये गाना इतना भा गया कि उसने लिखा है कि ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के स्वाग और स्टाइल को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। एक अन्य ने लिखा है कि धन्य हैं ओ माता – पिता को जिन्होंने खेसारी भईया जैसे महान पुरुष को जन्म दिया है, जिनकी आवाज को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पसंद किए जाते है।

ये भी पढ़े: Video: लोगो के भीड़ के बीच फंसी Kajal Raghwani, अपने करीबी के घर पहुंची थी दावत पर

Latest Posts

spot_img

you may like