खत्म हुआ इंतजार Khesari Lal Yadav अब जल्द ही सिंगिंग में करेंगे वापसी, Akhilesh Kashyap ने बताया कब तक आयेगा  खेसारी का नया सॉन्ग

Khesari Lal Yadav New  Bhojpuri  Song To Come Soon: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर  खेसारी लाल यादव जिन्होंने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि वे अब कुछ दिनों के लिए भोजपुरी सॉन्ग्स नहीं गायेंगे और सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान देंगे। खेसारी ने कहा था  कि वे सिंगिंग से थोड़ा ब्रेक लेना चाहतेे हैं, लेकिन अब इसी बीच खबर आ रही है कि खेसारी लाल यादव जल्द ही एक नया भोजपुरी सॉन्ग लेकर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी खेसारी के साथ काफी सालों काम करते है आ रहे लिरिक्स राइटर अखिलेश कश्यप ने दी है। 

अखिलेश कश्यप ने भोजपुरिया गॉसिप से बातचीत करते हुए खेसारी के नए सॉन्ग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि,  ‘’धीरे-धीरे जो चीजें चल रही हैं, माता रानी और महादेव और इन लोगों का आशीर्वाद रहे तो यह चीजें जल्द ही खत्म होगी। और फिर से आपका हिट मशीन फिर से उस तेवर और उसी रूतबा में वापस आयेंगे, जरूर आयेंगे। और इसपर हम सब लोग लगे हुए हैं।’’

अखिलेश ने आगे कहा कि, ‘’खेसारी लाल यादव बुलेट हैं, तो उनके दौड़ाइए। तो धीरे-धीरे सब चीजें ठीक हो जायेंगी। धीरे-धीरे पब्लिक को पता चलने लगेगा, गुड न्यूज आने लगेगा। दो-चार दिन का और इंतजार करना है बस।’’ तो अब दो-चार दिनों में ही खेसारी लाल यादव का नए भोजपुरी सॉन्ग को लेकर आधिकारिक जानकारी दे दी जायेगी। 

खेसारी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे इस साल दो बड़ी भोजपुरी फिल्मों-संघर्ष 2 और फरिश्ता में नजर आए थे। यह दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स  ऑफिस पर भी सफल रहीं। खेसारी जल्द ही सपना चौधरी के साथ एक हरिणायवी म्यूजिक वीडियो ‘बालम’ में नजर आने वाले हैं। यह वीडियो जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर जारी किया गया था, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस म्यूजिक वीडियो के अलावा खेसारी कुछ बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।  

ये भी पढ़ें: Yamini Singh ने कहा Khesari Lal Yadav का उनके करियर में काफी बड़ा योगदान हैं, बोलीं मैंने उन्हें ब्लॉक नहीं किया था

Latest Posts

spot_img

you may like