Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘हल्ला भईल बा’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, कातिलाना लुक में Ahana Sharma के साथ नजर आए खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा’ आज मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज किया है

Khesari Lal Yadav Duns New Song: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का गीत ‘हल्ला भईल बा’ मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज किया है। यह गाना रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन यह गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। फिल्म ‘डंस’ का गीत ‘हल्ला भईल बा’ को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने गाया है। इस गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है और उन्हीं के कम्पोज भी किया है। इस गाने को कोरियोग्राफर रामदेवन ने बहुत ही खूबसूरती के साथ पिक्चराइज किया है। फिल्म के गाने में खेसारी लाल यादव की सिगरेट के धुएं के साथ एंट्री होती है। उनका यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही गाने में अभिनेत्री अहाना शर्मा के साथ उनके कातिलाना लुक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

बात करें फिल्म ‘डंस’ की तो खेसारी लाल यादव का इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार अवतार देखने को मिलेगा। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। तब से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में हार्डकोर एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी भी है। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण सुधीर सिंह किया। सुधीर सिंह इससे पहले ‘दूल्हा मिलल दिलदार’ सहित कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म का डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर कृष्ण बेदर्दी,आर्यन पॉटर, गीतकार प्यारे लाल कवि, कृष्ण बेदर्दी और शेखर मधुर, डीओपी श्रवण नतरंजन और कोरियोग्राफर राम देवन हैं।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शाहवर अली, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, श्रद्धा नवल, जे नीलम, प्रेम दुबे, जे पी सिंह, गौरी शंकर, माही खान, चाहत और आर्यन बाबू भी लीड रोल में हैं। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: भोजपुरी अभिनेत्री Gunjan Pant का सपना एक मशहूर Doctor बनने का था, जानिए कैसे वो बन गई भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like