Aashiqui: पहली बार टीवी पर देखिए ख़ेसारी लाल, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की ‘आशिकी ‘

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की फिल्म 'आशिक़ी' थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब टीवी पर रिलीज़ की जा रही है

Aashiqui World Television Premiere: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव और यूट्यूब की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म आशिकी आज पहली बार टीवी पर आएगी। थियेटर में रिलीज के बाद जमकर हंगामा करने वाली फिल्म आशिकी का 30 अप्रैल को पहली बार टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। भोजपुरी के मशहूर चैनल भोजपुरी सिनेमा पर आशिकी का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आज शाम 7:00 बजे होगा।

खेसारी लाल यादव ने खुद एक वीडियो बनाकर इस बात की जानकारी दी है। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म आशिकी मैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ साथ श्रुति राव और भोजपुरी के महानायक कहे जाने वाले कुणाल सिंह जैसे दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है जो कि पहले ही खेसारी लाल यादव को लेकर कई हिट फिल्में दे चुके हैं। प्रदीप के शर्मा आशिकी के निर्माता है जिन्होंने इससे पहले पिछले साल की सुपर डुपर हिट फिल्म लिट्टी चोखा बनाई थी।

अगर बात आशिकी करें भोजपुरी कि यह फिल्म सिनेमाघरों में इतिहास बना चुकी है। कोरोना के महामारी के बाद बद से बदतर हालात में मुश्किलों से जूझ रहे सिनेमाघरों में खेसारी लाल की फिल्म एक नई उम्मीद साबित हुई। बिहार झारखंड के अलावा भी देश के लगभग सभी हिंदी भाषी क्षेत्रों में आशिकी ने शानदार प्रदर्शन किया।

दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद इस फिल्म को किस तरह से मिला इसका अंदाजा सिर्फ इस चीज से लगाया जा सकता है की फिल्म के थिएटर्स में रिलीज होते ही कई जगहों पर दर्शकों ने खेसारी लाल के फोटो पर दूध और फूल माला तक चढ़ाई। खेसारी लाल यादव को दूध से नहलाने के बाद दर्शकों का प्यार और उत्साह इस तरह से उमड़ा की आशिकी भोजपुरी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। हालांकि थिएटर में कामयाबी के बाद अब टेलीविजन की बारी है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनकी अगर माने तो आशिकी का जबरदस्त प्रदर्शन छोटे पर्दे पर भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े: Nidhi Jha Wedding: अपने हल्दी फंक्शन में ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने पर नाची निधि झा, साथ में ग्लोरी मोहन्ता ने भी लगाए ठुमके

Latest Posts

spot_img

you may like