TV के साथ-साथ OTT पर भी ‘Khatron Ke Khiladi-14’ की शुरुआत, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो?

काफी लंबे समय से फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग रोमानिया में की गई है और 27 जुलाई यानी कि आज राज 9:30 बजे कलर्स पर शुरू होने वाला।

मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंटबेस्ड रियलटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। खुश कर देने वाली बात ये है कि, शो टीवी के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी रिलीज होने वाला है। जी हां.. अब आप घर बैठे-बैठे टीवी के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इसका आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यह शो कब और कहां स्ट्रीम होने वाला है?

कब शुरू होगा ये रियलटी शो?
हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि टीवी और जिओ सिनेमा पर यह एक साथ दस्तक देने वाला है। गौरतलब है कि, काफी लंबे समय से फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग रोमानिया में की गई है और 27 जुलाई यानी कि आज राज 9:30 बजे कलर्स पर शुरू होने वाला।

बता दें ये शो ‘लाफ्टर शेफ’ को रिप्लेस करने वाला है। इस सीजन में आपको कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट, असिम रियाज, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, नियती फतनानी, कश्मीर महाजनी, करणवीर मोहरा, निमरत कौर अहलूवालिया और आशीष जैसे सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देंगे। बता दे इस शो के नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स चैनल पर शुरू हो जाएंगे।

ओटीटी पर कहां देख सकेंगे शो?
वही बात की जाए इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में तो कहा जा रहा है कि यह शो आज से जिओ सिनेमा प्रीमियम पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा। इसे देखने के लिए आपको ₹29 मासिक शुल्क देना होगा। वहीं होस्ट रोहित शेट्टी ने कहा कि, “‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करते हुए मुझे 10 साल हो गए हैं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है। मुझसे पहले अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने यह शो किया था। मैं एक डायरेक्टर हूं और वो स्टार्स हैं। इसलिए खुद पर ही सवाल उठाता था कि क्या ऑडियंस मुझे इतने बड़े शो का होस्ट एक्सेप्ट करेगी? लेकिन वक्त के साथ-साथ यह डर निकल गया। यह आसान नहीं था। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं हमेशा ऑडियंस का आभारी रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में छाने के बाद ‘Mr and Mrs Mahi’ की OTT पर दस्तक, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

Latest Posts

spot_img

you may like