Khatron Ke Khiladi 13: Rohit Roy ने कहा मेरे पास ऐसी चीज है जो Shiv Thakare के पास नहीं है और उम्र से कुछ फर्क नहीं पड़ता है

Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Roy on Shiv Thakare: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रोहित रॉय स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 में हिस्सा लेने जा रहे हैं। रोहित इस शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगे। वे इस शो का हिस्सा होने पर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो को लेकर रोहित ने हाल में न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे इस शो के लेकर कितना उत्साहित है। 

रोहित ने इस शो के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं इस शो को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। फिल्मों में काफी दिनों से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुझे कभी उस लेवल के स्टंट करने के मौके नहीं मिले। तो खतरों के खिलाड़ी में मुझे काफी मजेदार स्टंट्स करने को मिलेंगे। इस शो में स्टंट करने का एक अलग ही अनुभव होगा।’’

रोहित ने  इस शो में शिव ठाकरे समेत कंटेस्टेंट्स के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’इस शो में काफी यंग कंटेस्टेंट से हिस्सा ले रहे है, जोकि  काफी जुनून से भरे हुए हैं। जैसे शिव जोकि कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुका है और वे इस शो को जीतने की तैयारी कर रहा है। लेकिन मेरे पास जो अनुभव है वो शिव के पास नहीं है और यही अनुभव कभी-कभार काम आ जाता है।’’

सबसे उम्रदराज कंटेस्टेंट होने पर रोहित ने कहा कि, ‘’मैं इस शो में अपनी उम्र को ध्यान में रखकर नहीं जा रहा हूं। शो में जितने भी कठिन स्टंट होंगे मैं उनको परर्फोम करने पूरी कोशिश करूंगा। इसके यह तो शो में जाकर ही पता चलेगा कि वहां पर कितने दिन टिक पाता हूं।’’

अभिनेता ने यह भी बताया कि वे इस शो का हिस्सा क्यों बनाना चाहते हैं। रोहित ने इसपर कहा कि, ‘’कभी-कभार कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जो आपको एक अलग ही मजा देते हैं। हर चीज पैसा नहीं होती है, इस शो में मुझे अलग अनुभव मिलेगा। मैं शो में एक अच्छे अनुभव के लिए जा रहा हूं।’’

ये भी पढ़ें:Nikhil Chinapa को Roadies में इस चीज से है काफी नफरत, बोले  MTV को अब कुछ नया  करना चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like