Lohri: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, तस्वीर शेयर कर दी बधाई

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। जिसपर फैंस के खूब लाइक और कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Lohri Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। राजस्थान में शाही अंदाज के साथ शादी को अंजाम दिया गया था। इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ ही मनाई। विक्की कौशल ने पहली लोहड़ी के जश्न की फोटो शेयर की है। वैसे भी फैन्स को इस फोटो का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था, तभी तो इस फोटो पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स का कमेंट करने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है।

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी लोहड़ी.’ इस तरह विक्की कौशल ने फैन्स को लोहड़ी की बधाई दी है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी दोनों ही चेहरे पर मुस्कान लिए बहुत ही प्यार से लोहड़ी जलते हुए देख रहे हैं। इस फोटो पर फैन्स के बहुत ही दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। कई फैन्स इस जोड़ी के सदा सलामत रहने के दुआ कर रहे हैं तो एक फैन ने लिखा है, ‘माशाअल्लाह, आप दोनों कितने क्यूट और मासूम लग रहे हैं.’

विक्की कौशल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें ‘लुका छिपी 2’, ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ शामिल हैं। हाल ही में वह लुका छिपी 2 की शूटिंग सारा अली खान के साथ इंदौर में कर रहे थे। वहीं कैटरीना कैफ की फिल्मों की बात करें तो वह सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। इसके अलावा भूत पुलिस और मैरी क्रिसमस में वह दिखेंगी।

ये भी पढ़ें: Meri Tarah Song: मेरी तरह के सेट पर घायल हिमांश कोहली की रक्षक बनी हेली दारूवाला, जानिए पूरी बात

Latest Posts

spot_img

you may like