Shehzada VS Pathaan: बॉलीवुड के आने वाले सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने मेगास्टार शाहरुख खान को पछाड़ दिया है। कार्तिक आर्यन ने शाहरुख को अपनी फिल्म के मामले में उन्हें पछाड़ दिया है।जी हां, कार्तिक की फिल्म शहजादा के ट्रेलर ने शाहरुख की पठान के ट्रेलर को व्यूज के मामले में पछाड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म के ट्रेलर ने अबतक 65 मिलियन से अधिक व्यूज पाए हैं, वहीं शाहरुख खान की पठान ने अबतक सिर्फ 49 मिलियन व्यूज ही पाए हैं। शहजादा का ट्रेलर पठान पर भारी पड़ा रहा है।
गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म पठान का ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को रिलीज हुआ था, इसके बावजूद इस फिल्म के ट्रेलर ने अबतक सिर्फ 49 मिलियन व्यूज पाए हैं। वहीं दूसरी ओर कार्तिक की शहजादा का ट्रेलर सिर्फ पांच दिन पहले रिलीज हुआ है, इसके बावजूद यह ट्रेलर अबतक 65 मिलियन से अधिक व्यूज पा चुका है।
ट्रेलर के व्यूज का आकड़ा देखे तो लगता है कि शाहरुख की पठान का ट्रेलर शहजादा के ट्रेलर के सामने फीका पड़ गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्तिक यूथ में काफी पॉपुलर हो गए हैं और वह एक सुपरस्टार बनने के कगार पर खड़े हुए हैं। इसके अलावा शहजादा साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ की हिंदी रीमेक है और काफी लोगों ने इसका ओरिजिनल वर्जन देख भी लिया है। इसके बावजूद कार्तिक की शहजादा का ट्रेलर ट्रेंडिंग में है।
हालांकि, यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लेश नहीं कर रही हैं।लेकिन अगर बॉक्स ऑफिस पर क्लेश होता तो शायद कार्तिक, शाहरुख पर हावी हो सकते थे। बहराल शाहरुख की पठान 25 जनवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं कार्तिक की फिल्म शहजादा अगले महीने 10 फरवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन बाजी मारता है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक शहजादा के अलावा फिल्म सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 और कैप्टन इंडिया में नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख पठान के अलावा फिल्म डंकी और जवान में नजर आने वाले हैं।

