Kartik Aaryan’s Chandu Champion First Look Revealed: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आजकल अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। चंदू चैंपियन एक स्पोर्ट बायोपिक फिल्म है। फिलहाल मेकर्स ने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें कार्तिक आर्यन का सरप्राइजिंग लुक नजर आ रहा है। एक्टर को फोटो देखकर उनकी एक एक मांसपेशियों को आप निहार सकते हैं। वाकई में कार्तिक ने इस फिल्म के लिए काफी कड़ी मेहनत की है जो पोस्टर में साफ झलक रहा है।
चंदू चैंपियन के मेकर्स ने आज इस फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है। फैन्स इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर चंदू चैंपियन के पोस्टर शेयर किया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि चैंपियन आ रहा है। बहुत ही एक्साइटेड हूं और चंदू चैंपियन का पहला पोस्टर शेयर करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे करियर की सबसे ज्यादा चैलेंजिंग और खास फिल्म है। आपको बता दें कि पोस्टर पर एक टैग लाइन लिखी है। जो काफी प्रेरणास्रोत है। यह एक ऐसे आदमी के संघर्ष की कहानी है जिसने समर्पण करने से मना कर दिया था।
ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। करीब एक महीने के भीतर ये फिल्म सिनेमापरदे पर होगी। इसका मतलब है कि जल्द ही दर्शकों को फिल्म का टीजर,ट्रेलर व प्रमोशनल इवेंट देखने को मिल जाएंगे। तो आप सभी इसके लिए अभी से तैयार हो जाइए। बात अगर फिल्म के निर्देशक कबीर खान की करें, जो इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रहे हैं, उन्होने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म चंदू चैंपियन की पोस्टर साझा की है।
चंदू चैंपियन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बन रहा है। यूजर्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अपने कमेंट्स कर रहे हैं और फिल्म को झक्कास बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिएक्ट करने वालों में सेलेब्स भी शामिल हैं। जो कार्तिक के इस नये लुक से काफी इंप्रेस हैं। ऐसे में उम्मीद यही है कि कार्तिक अपने इस लुक के साथ ही साथ अभिनय का भी तड़का परदे पर जरूर पेश करेंगे और चंदू चैंपियन को बॉक्स ऑफिस की रेस में अव्वल लाएंगे।

