Kartik Aaryan को पहले ऑफर हुई थी Adipurush, फिल्म क्रिटिक ने कहा बढ़िया रहा कार्तिक ने यह फिल्म नहीं की 

 Kartik Aaryan was first offered Adipurush: फिल्म आदिपुरुष को लेकर पूरे देश में काफी बवाल मचा हुा है। दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। फिल्म में भगवान राम के रूप में प्रभास ने काफी अच्छा  काम किया है, लेकिन लोग प्रभास उन्हें भगवान राम को रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे है। इसी बीच पता चला है कि फिल्म आदिपुरुष बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने कुछ कारणवश यह फिल्म नहीं की। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी है। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मैंने फिल्म #तान्हाजी की अपने रिव्यू  में कहा था कि ओम राउत को डायरेक्शन का ज्ञान नहीं है और #आदिपुरुष से यह साबित होता है कि मैं 100% सही था। मैं कभी किसी फिल्म या किसी डायरेक्टर एक्टर के लिए झूठ नहीं बोलता। कार्तिक आर्यन  भाग्यशाली है कि उसने आदिपुरुष नहीं की।’’ ओम राउत और कार्तिक आर्यन ने कमाल आर खान के इस ट्विट पर अभी तक किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

हालांकि, कमाल के इस ट्विट में कितनी सच्चाई इसका तो पता नहीं, लेकिन ओम राउत कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म बनाने वाले तो थे। ओम राउत ने कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म की घोषणा की थी। यूजर्स भी कमाल के ट्विट पर यह कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कार्तिक ओम राउत के साथ एक अलग फिल्म करने वाले थे। उम्मीद है कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली जाएगी।’’ इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उन्हें एक और फिल्म ऑफर की गई थी, शुक्र है कि अब यह ठंडे बस्ते में चली गई है।’’

अब देखना होगा कि आदिपुरुष की हालात देखने के बाद  कार्तिक आर्यन ओम राउत के साथ फिल्म करेंगे कि नहीं। 

ये भी पढ़ें: Manoj Muntashir ने कहा कि Adipurush के हनुमान बच्चे की तरह हैं, बोलें कुछ लोगों की साजिश है जो फिल्म को बर्बाद करना चाहते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like