पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर Kartik Aaryan ने बीलो यह बात

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन जिनकी फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है, लेकिन इसी बीच एक्टर को उनका पहला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल गया है। कार्तिक आर्यन को कल आयोजित हुए जी सिने अवार्ड्स 2023 का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। 

कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (2022) के लिए लीडिंग रोल में जी सिने का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 2023 मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में रूह बाबा का किरदार निभाने के लिए मिला है। अपने फिल्मी करियर में पहली बार लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक आर्यन भावुक हो गए हैं।

जी सिने का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक आर्यन ने एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’लीडिंग रोल में मेरा पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मेहनत का फल मीठा होता है #रूह बाबा हमेशा खास रहेंगे धन्यवाद @zeecineawards और भूल भुलैया 2 की पूरी टीम को मुझ पर अपना सारा प्यार बरसाने के लिए मेरे दर्शकों का शुक्रिया। मैं आपको हमेशा ही इसी तरह से मनोरंजित करता रहूंगा।’

कार्तिक को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर फैंस भी काफी खुश है। कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कार्तिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अपनी प्रतिभा और अच्छी एक्टिंग से हम सभी का मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद। चाहे वह अर्जुन पाठक हो, रूह बाबा, फ्रेडी या यहां तक ​​कि बंटू, हर नए चरित्र के साथ आप हमें मनोरंजित कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आप हमेशा चमकते रहिए।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड…मैं किसी को बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं…हम हमेशा आपके साथ हैं…मैं आपसे प्यार करता हूं।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बधाई हो कार्तिक… आप इसके लायक हैं।’’

वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक हाल ही में फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। कार्तिक अब फिल्म ‘सत्य की प्रेम कथा’, ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Selfiee के फ्लॉप होने के बाद Akshay Kumar का यह इवेंट भी कैंसल हुआ

Latest Posts

spot_img

you may like