kartik Aaryan अपनी फिल्म हिट नहीं करा पाए, लेकिन Ranbir Kapoor की फिल्म को अच्छी ओपनिंग दिला दी

Kartik Aaryan Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को अच्छी ओपनिंग दिलवाने में मदद की है। रणबीर कपूर की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की के कैमियो ने चार चांद लगा दिए है। कार्तिक आर्यन के कैमियो की ही वजह से फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ काफी मजेदार बन गई है। 

कार्तिक की कैमियो की ही वजह से रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को फिल्म के पहले दिन ठीक-ठाक दर्शक मिले हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 15 करोड़ रुपए की कमाई की है। फैंस भी कार्तिक का कैमियो वाला हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कार्तिक का यह कैमियो वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में कार्तिक श्रद्धा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसपर रणबीर कपूर को जलते हुए दिखाया गया है। वे कार्तिक के पास आते हैं और उनसे हाथापाई करने लगते हैं। कार्तिक को पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के साथ बड़े पर देखना काफी मजेदार लग रहा है। फैंस को भी कार्तिक और रणबीर को एकसाथ देखते हुए काफी अच्छा लगा है। कई फैंस ने तो कार्तिक और रणबीर को साथ में देखने के बाद साथ में एक अलग फिल्म करने का सुझाव भी दे दिया है। 

बात करें फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमेंटिक जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा दोनों ने ही बेहतरीन अभिनय किया है। इसके अलावा इस फिल्म को रिव्यूज भी काफी अच्छे मिले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं अनुभव बस्सी ने भी ठीक-ठीक काम किया है। 

इसके अलावा फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो ने भी इस फिल्म को काफी उत्साहपूर्ण बना दिया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के अलावा प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी एक्टिंग की है। हालांकि, रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लगभग 15 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली है। लेकिन यह ओपनिंग रणबीर की पिछली फिल्मों के मुकाबले काम है। फिल्म पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें: साउथ में Pathaan हमारी फिल्म है और नॉर्थ में  Dasara आपकी पिक्चर है: Nani

Latest Posts

spot_img

you may like