Tu Jhoothi Main Makkaar में Kartik Aaryan अपनी इस फिल्म का किरदार दोबारा करेंगे 

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जोकि 08 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की रोमेंटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। लेकिन इस फिल्म में अब और मजा आने वाला है। सूत्रों के अनुसार रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में कार्तिक आर्यन का कैमियो देखने को मिल सकता है। 

‘तू झूठी मैं मक्कार’ जिसका निर्देशन निर्देशक लव रंजन द्वारा किया गया है। कार्तिक जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की है, वे लव रंजन की इस फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। कार्तिक लव रंजन द्वारा निर्देशित उनकी फिल्मों के किसी एक किरदार को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में    दोबारा करेंगे।

 कार्तिक शायद फिल्म ‘प्यार के पंचनामा’ (2011) के किरदार ‘रज्जो’ या फिर फिल्म ‘सोनू की टीटू के स्वीटी’ (2018) के किरदार ‘सोनू’ को रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। कार्तिक के इस कैमियो के फिल्म के अंत में होने की उम्मीद है। खबरों की माने तो यह किरदार फैंस के  फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। बहरहाल इस फिल्म में कार्तिक के कैमियो को देखना काफी मजेदार होगा। वे किसी फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में रणबीर और कार्तिक को एक साथ देखने पर काफी मजा आयेगा। 

बता दें कि, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की रोमेंटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर में दिखाया गया था कि यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है। 

इस फिल्म में मॉडर्न युग की रिलेशनशिप के बारे में दिखाया जायेगा। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा दोनों ही रिलेशनशिप में दिखाए जायेंगे। इस फिल्म में दिखाया जायेगा कि रणबीर का किरदार श्रद्धा के किरदार के साथ रिलेशनशिप से बाहर निकालना चाहता है। लेकिन श्रद्धा का किरदार रणबीर को बांधे रखता है।

ये भी पढे़ं:फैमिली संग वैकेशन पर निकली Janhvi Kapoor, रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड भी साथ आया नजर

Latest Posts

spot_img

you may like