Bhool Bhulaiyaa 2 Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज के चौथे दिन कमाई इतने करोड़ 

Bhool Bhulaiyaa 2 Collection : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 सिनेमा घरों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं । इस फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । इस वहीं इस फिल्म में अपने रिलीज के चौथे दिन कमाए इतने करोड़, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bhool Bhulaiyaa 2 Collection : बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दिया है । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के मामले में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है । इस फिल्म को ऑडियंस से बेहद ही पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया था । और महज 3 दिन में ही इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड की कमाई कर दी ।

वही अब बात करें इस फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने अपनी रिलीज के चौथे दिन अच्छी कमाई की है । फिल्म क्रिटिक एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस फिल्म के कलेक्शन से पर्दा उठाया है । आपको बता दें कि तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने ‘मेक एंड ब्रेक का मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है । इस फिल्म ने डबल डिजिट की कमाई कर ली है । कार्तिक आर्यन की यह फिल्म साल 2022 की दूसरी हिंदी फिल्म है जिसने अपने रिलीज के चौथे दिन डबल डिजिट की कमाई की है ।

आपको बता दें कि इस फिल्म (Bhool Bhulaiyaa 2) में अपने रिलीज के पहले दिन 14.11 करोड, दूसरे दिन 18.34 करोड़, तीसरे दिन 23.51 करोड़ और चौथे दिन 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है । ऐसे में इस फिल्म की कुल कमाई 66.71 करोड़ की हो गई है । इसके अलावा तरण आदर्श ने यह भी लिखा है यह फिल्म एक हफ्ते के अंदर 88 करोड़ का बिजनेस कर सकती है । आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है । इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म को ऑडियंस से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है ।

ये भी पढ़ें : Esha Gupta Bold Photo: रिवीलिंग ड्रेस पहन ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर्व लगाया अपने बोल्डनेस में तड़का 

Latest Posts

spot_img

you may like