Freddy की सफलता के बाद Kartik Aaryan ने जमकर की पार्टी, स्टाइलिश अंदाज में नजर आए इंडस्ट्री के यह सितारें

Freddy Success Party : बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी शानदार अदाकारी का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है । उनकी हालिया रिलीज फिल्म फ्रेडी (Freddy) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और हर कोई इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन की शानदार अदाकारी का जमकर तारीफ कर रहे हैं। फ्रेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन एक डेंटिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बहुत ही इंट्रोवर्ट होता है। मगर जब उन्हें प्यार में धोखा मिलता है, तो वह किस तरह से अपने पार्टनर से बदला लेता है यही इसकी कहानी है।

ऐसे में जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी को दर्शकों द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। बीते दिन अब कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म फ्रेडी की सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स फ्रेडी (Freddy) की सक्सेस पार्टी में बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आए और इस दौरान उन्होंने जमकर कैमरा के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए है।

यह भी पढ़ें : शादी के 10 बाद Ram Charan के घर गूंजेगी किलकारियां और जल्द बनेंगे ‘पापा’, पिता Chiranjeevi ने शेयर की खुशी 

Latest Posts

spot_img

you may like