Kartik Aaryan और Akshay Kumar अपनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टकराते हुए नजर आयेंगे

Kartik Aaryan Akshay Kumar: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार और इंडस्ट्री के उभरते हुए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन पहली बार बॉक्स ऑफिस पर टकराते हुए नजर आयेंगे। अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर टकराते हुए नजर आयेंगे। सूत्रों की माने तो अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ और कार्तिक आर्यन की  ‘भूल भुलैया 3’ साल 2024 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज होगी।  हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। 

अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ (जिसको हेरा फेरी 4 नाम दिया गया है) की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों मुख्य एक्टर्स ने वापसी की है। ‘हेरा फेरी 3’ में ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के कुछ पुराने अन्य एक्टर्स भी वापसी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में राजपाल यादव, जॉनी लीवर और रवि किशन भी वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में संजय दत्त भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

अब बात करे तो कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ की तो इस फिल्म की घोषणा हाल ही में टी-सीरीज ने फिल्म का टीजर जारी करके दी थी। फिल्म ‘भुल भुलैया 2’ के हिट होने के बाद कार्तिक फिर इस फिल्म के तीसरे पार्ट में ‘भुल भुलैया 3’ में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को अनीज बज्मी द्वारा निर्देशित किया जायेगा।

 बता दें कि, अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ और कार्तिक की ‘भुल भुलैया 3’  दोनोें ही कॉमेडी  फिल्में हैं। हालांकि, फैंस इस समय ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी उत्साहित है। लेकिन कार्तिक की ‘भुल भुलैया 2’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में कार्तिक की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ को लेकर भी फैंस का उत्साह बढ़ सकता है। 

अगर ‘हेरा फेरी 3’ और ‘भुल भुलैया 3’ दोनों ही क्लेश होती हैं, तो दोनों फिल्मों के लिए नुकसान की बात भी हो सकती है। क्योंकि अगर यह दोनों कॉमेडी फिल्में साथ में रिलीज होती हैं, तो फैंस के दोनों फिल्मों में से किसी एक फिल्म का चुनाव करना काफी मुश्किल हो सकता है। इससे फिल्म के दर्शक भी बंट सकते हैं और जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। तो अब देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ या फिर ‘भुल भुलैया 3’ बाजी मारेगी।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की सुरक्षा में भारी चूक, दो युवको को पुलिस ने घर में घुसने के आरोप में किया गिरफ्तार

Latest Posts

spot_img

you may like