Kapil Sharma अपनी  Zwigato के साथ लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म देने के कगार पर हैं

Kapil Sharma Zwigato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जिनकी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल करती हुई नहीं दिख रही है। इस फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है और इस फिल्म ने दो दिन में सिर्फ एक करोड़ रुपए की ही कमाई की है। इन आकंड़ों  को देखें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती हैं। 

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक सिर्फ एक करोड़ रुपए की कमाई की है, इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी हैं। उन्होंने कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को लेकर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’Zwigato ने भारत में. शुक्रवार को 43 लाख और शनिवार को 62 लाख  कुल:  1.05 करोड़ रुपए की कमाई की है।’’

कपिल की फिल्म ‘ज्विगाटो’ जिसका बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है, तो इस हिसाब दो दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई एक करोड़ रुपए होना एक औसत आकंड़ा है। अगर बॉक्स ऑफिस के इस आकंड़ें को देखें तो यह फिल्म अगले पांच दिनो में लगभग सात करोड़ रुपए पर ही सिमट सकती है, जोकि इस फिल्म की लागत से कम है। अगर यह फिल्म अपनी लागत से कम कमाती है, तो यह फिल्म फ्लॉप मानी जायेगी।

अगर कपिल की ‘ज्विगाटो’ भी फ्लॉप होती है, तो यह उनके करियर लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म होगी। इससे पहले साल 2017 में कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ भी बॉक्स ऑफिस बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

बहरहाल बात करें कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ की, तो यह फिल्म कई सेलीब्रेटीज और फिल्म क्रिटिक्स को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में कपिल ने अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है। इसके अलावा यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। कपिल की फिल्म ‘ज्विगाटो’ को निर्देशिका नंदिता दास द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में कपिल ने मुख्य भूमिका निभाई है, उन्होंने इस फिल्म में एक डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की Bholaa की एडवांस बुकिंग को मिली शानदार ओपनिंग, बिक गए इतने टिकट

Latest Posts

spot_img

you may like