पैन इंडिया  Kannada Film Martin बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने आ रही है, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Kannada Film Martin: साउथ फिल्म इंडस्ट्री भारत समेत अन्य देशों में छाई हुई है। साउथ से कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों ने पिछले साल पैन इंडिया लेवल पर कहर ढा दिया था। साउथ की इन फिल्मों ने पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस लेवल पर काफी अच्छी कमाई की थी। साउथ इंडस्ट्री से पैन इंडिया लेवल पर सिर्फ तमिल और तेलुगू फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर चलती थी। लेकिन पिछले साल साउथ से कन्नड़ फिल्मों ने पैन इंडिया लेवल पर अलग लेवल की छाप छोड़ी थी।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से केजीएफ 2, कांतारा और चार्ली ने पैन इंडिया लेवल पर बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। अब इसी कन्नड़ इंडस्ट्री से एक और पैन इंडिया फिल्म आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर धुंआधाड़ कमाई करेगी। इस फिल्म का नाम है मार्टिन। इस फिल्म में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार ध्रुव सरजा मार्टिन की भूमिका में है। इस फिल्म को एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को उदय के मेहता ने प्रोड्यूस किया है। यह एक एक्शन फिल्म है।

आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जोकि काफी धांसू लग रहा है। फिल्म के अभिनेता ध्रुव सरजा ने खुद अपने आधिकारिक हैंडल से अपनी इस फिल्म का पोस्टर साझा किया है। पोस्टर पर इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट लिखी हुई है। इस फिल्म का पहला टीजर 23 फरवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। 

बता दें कि, पिछले साल इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में फिल्म के अभिनेता ध्रुव सरजा एक गजब डायलॉग बोलते हुए नजर आए थे। यह डायलॉग था कि, ‘’मैने बंदूक को नहीं चुना है, बंदूक ने मुझे चुना है।’’ इसके अलावा एक डायलॉग और था जिसमें वे कह रहे थे कि, ‘’यह कोई मजाक नहीं है कि मार्टिन कौन है।’’ अनाउंसमेंट वीडियो में ध्रुव काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे। 

ध्रुव की यह पैन इंडिया फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म की रिलीज डेट 23 फरवरी को रिलीज हो रहे इस फिल्म के टीजर में बताई जायेगी। 

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi की चमकी किस्मत, Farhan Akhtar की Madgaon Express में मिला लीड रोल

Latest Posts

spot_img

you may like