Leo और 12th Fail के बीच फंसी Kanagana Ranaut की Tejas, तेजस के कई शो कैंसिल, Bollywood के इस क्रिटिक ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म तेजस का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पाया है। लोग इसके लिए कंगना पर काफी तंज कस रहे हैं

Kangana Ranaut’s Movie Fails To Impress At The Box Office: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म तेजस के प्रमोशन की जी तोड़ कोशिशे कर रही हैं। कंगना ने दो राज्यों के सीएम और उनकी पूरी कैबिनेट को भी ये फिल्म दिखाई है पर फिल्म के कारोबार पर इस प्रमोशन का कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ऐसे में अब कंगना की तेजस विक्रांत मैसी की 12वीं फेल से भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे हो गई है। तो वहीं खबर है कि कई जगहों पर दर्शकों की कमी के चलते कंगना की फिल्म तेजस के शो को रद्द भी करना पड़ा है।

दरअसल बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म तेजस का सामना विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो से है। इन दोनों के बीच फंसी तेजस का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें, तो रिलीज के बाद अब तक जहां कंगना की फिल्म तेजस ने 4 से 5 करोड़ की कमाई की है। वहीं विक्रांत मैसी की लीड भूमिका से सजी फिल्म 12वीं फेल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 से 10 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर 12वीं फेल को मिल रही कामयाबी की वजह से विक्रांत मैसी और विधु विनोद चोपड़ा काफी खुश हैं। तो वहीं कंगना की फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। हालाकि कंगना फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई कोताही नहीं बरत नहीं हैं। वो कभी दिल्ली, तो कभी यूपी तो कभी देश के दूसरे हिस्सों में जा रही हैं लेकिन कंगना के इस प्रमोशन का बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उल्टा अब कंगना पर लोग तंज भी कस रहे हैं। बात करें अगर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान की, तो केआरके ने कंगना की जमकर आलोचना करते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई है।

कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि न तो कोई बड़ा स्टार और न ही फिल्म को प्रमोट करने के लिए कोई बड़ा राजनीतिक नेता, फिर भी 12वीं फेल तेजस से 10 गुना अच्छा कर रही है। जबकि कंगना इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई तरह के ड्रामे भी कर रही हैं। खबर ये भी है कि कुछ लोग कंगना से नाराज हैं। इसलिए उनकी फिल्म नहीं देख रहे हैं। कंगना ने इस बारे में हाल ही में कहा था कि जो लोग उनकी फिल्म नहीं देख रहे हैं वो एंटी हैं। जिसे फिल्म पसंद है वो देख रहे हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म Jawan के OTT रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार, किंग खान के जन्मदिन पर फैन्स को मिल सकता है…

Latest Posts

spot_img

you may like