Shocking! ऐसे गुजारते थे मुनव्वर जेल में अपना वक़्त, जानकर होंगे आप भी हैरान

कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो लॉकअप में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने सुनाई अपने जेल की दुख भरी कहानी। जानिए क्या है पूरी बात...

Munawar Faruqui Jail Story: कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) में मुनव्वर फारुकी ने सुनाई अपनी जेल की दास्तान। मुनव्वर ने बताया कि कितना कठिन था, जेल में वक्त गुजारना। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने सुनाई अपनी कहानी। मुनव्वर ने कैमरे के सामने आकर बताया कि कैसे असली जेल में वक्त गुजारना बहुत बड़ा काम था। मुनव्वर ने कहा, “असली जेल में सुबह 6:00 बजे उठकर माइनस टेंपरेचर मैं नंगे पैर हम वॉक किया करते थे, ताकि समय गुजारा जा सके। ऐसा लगता था कि चार-पांच घंटे से हम चल रहे हैं। लेकिन जब घड़ी की ओर नजर जाती, तो पता चलता केवल 45 मिनट ही गुजरे हैं।” जिसके बाद मुनव्वर ने इस बात को साफ कर दिया कि जेल में केवल वक्त गुजारना होता है, जो कि सबसे मुश्किल काम है।

इसके आगे मुनव्वर ने बताया कि कैसे जेल में रिश्ते को संभाल कर रखना जरूरी होता है। इतना ही नहीं मुनव्वर ने इस बात को भी साफ कर दिया कि जेल में खुद को बचा कर रखना भी एक बहुत ही बड़ा टास्क होता है। हर बार की तरह इस बार भी मुनव्वर ने कैमरे पर अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं पूरी बात तो, इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Good News! अब सिद्धार्थ शुक्ला को भी सुशांत की तरह याद रखा जाएगा, जानिये कैसे

Latest Posts

spot_img

you may like