Subramanian Swamy ने Kangana Ranaut की बिकिनी वाली तस्वीर को लेकर किया ऐसा कमेंट, कंगना बोलीं औरतें सिर्फ से*स के…

Kangana Ranaut Replies To  Demeaning  Comment On Her By Subramanian Swamy: बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री कंगना रनौत जिन्होंने हाल ही में दशहरे पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन में भाग लिया और इसी दौरान धनुष से तीर मारने में चूक गई। इसी को लेकर कई लोग कंगना को ट्रोल करने में लगे हैं। इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कंगना की एक बिकिनी वाली तस्वीर के ट्विट पर रिप्लाई देते हुए अभिनेत्री का मजाक उड़ाया है। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना की इस बिकिनी वाली तस्वीर पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’एसपीजी गपशप के अनुसार वह एक “फ़्रिक्वंट फ़्लायर” है। एसपीजी को गपशप क्यों करनी चाहिए? क्योंकि संगठन पर काम का बोझ ज्यादा है। उन्हें रामलीला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि बनाया जाना संगठन का आचरण मर्यादा पुरूषोत्तम के प्रति अशोभनीय है।’’ 

अब कंगना रनौत ने भी सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्विट पर जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’एक स्विमसूट तस्वीर और घिनौनी कहानी के साथ आप सुझाव दे रहे हैं कि राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए मेरे पास अपने शरीर के अलावा और कुछ नहीं है, हा हा मैं एक कलाकार हूं, यकीनन हिंदी फिल्मों का बेस्ट कलाकार, एक लेखक, निर्देशक, निर्माता, क्रांतिकारी दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति, अगर मेरे स्थान पर कोई युवा पुरुष होता जो संभवतः एक महान भविष्य का नेता हो सकता था और  मार्गदर्शन का पात्र होता, तो क्या आप अभी भी यह कहते कि वह शायद राजनीति में अपना रास्ता पाने के लिए अपना शरीर बेच रहा है? लैंगिकता और महिला शरीर के प्रति सुप्त वासना आपको एक विकृत व्यक्ति की तरह बना रही है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं, उनके पास अन्य अंग भी होते हैं जैसे मस्तिष्क, हृदय, हाथ, पैर और बाकी सब कुछ जो एक पुरुष के पास होता है या एक महान नेता बनने के लिए होता है , तो श्री सुब्रमण्यन क्यों नहीं?’’ कंगना के इस करारे ट्विट का फैंस भी उनका समर्थन कर रहे हैं और सुब्रमण्यम स्वामी को इस प्रकार के ट्विट के लिए लताड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने इजरायल के राजदूत Naor Gilon से की मुलाकात, हमास को बताया रावण, बोलीं हमास जैसे आतंकवादियों को…

Latest Posts

spot_img

you may like