Kangana Ranaut की Emergency ने ओटीटी पर आते ही मचाया गदर, यूजर की तारीफ पर बोली एक्ट्रेस अमेरिकन्स अपना सिली ऑस्कर अपने पास रखें

Kangana Ranaut On Emergency OTT Release: एक्ट्रेस कंगना रनौत की जनवरी महीने में रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ धमाल नहीं मचा पाई थी। हालाकि ये साल 2024 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की कुछ आपत्तियों के चलते फिल्म की रिलीज में देरी हुई और आखिरकार 17 जनवरी 2025 को इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज होने में कामयाब रही। कंगना की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा और फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब करीब 2 महीने बाद कंगना की इमरजेंसी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। ओटीटी पर फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। एक यूजर को तो कंगना की ये फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि उसने कंगना की इस फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर ऑस्कर पुरस्कार की डिमांड कर दी।यूजर ने बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए अपने दिल की बात कह दी है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए यूजर को जवाब दिया है। इमरजेंसी एक्ट्रेस ने यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा है कि लेकिन अमेरिका अपने असली चेहरे को स्वीकार नहीं करना चाहता, कि वे कैसे विकासशील देशों को धमकाते हैं, दबाते हैं और मजबूर करते हैं। यह आपातकाल में उजागर हुआ है। वे अपना बेवकूफी भरा ऑस्कर अपने पास रख सकते हैं। हमारे पास उससे अच्छा राष्ट्रीय पुरस्कार हैं। आपको बता दें कि कंगना ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। इस फिल्म में इमरजेंसी की व्याख्या कंगना ने सिनेमैटिक तरीके से की है। फिल्म सिनेमाघरों में भले ही न चली हो, लेकिन कंगना ने श्रीमती गांधी का रोल बड़ी ही शिद्दत के साथ निभाया है।

वैसे बात अगर कंगना रनौत की करें, तो उन्होने 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। यह पहली फिल्म है, जिसे कंगना के खुद निर्देशित व निर्मित किया है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपनी सारी पूंजी दांव पर लगा दी थी। बात अगर राष्ट्रीय पुरस्कारों की करें, तो कंगना ने पहली बार 2009 में रिलीज फिल्म फैशन, 2014 में रिलीज फिल्म क्वीन और उसके अगले ही साल 2015 की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मणिकर्णिका द रानी ऑफ झांसी और पंगा के लिए संयुक्त रूप से मिला था।

ये भी पढ़े: Meena Kumari जैसी एक्ट्रेस बनना चाहती थी Leena Chandavarkar, Lehren से बातचीत में जब Kishore Kumar के मजाकिया पहलू का किया था खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like