Neerja में हम मां-बेटी की कहानी नहीं, बल्कि Sonagachi की महिलाओं की मजबूरी और दुख की कहानी के बारे में भी दिखायेंगे: Kamya Panjabi

 Kamya Panjabi says Neerja is about women of Sonagachi: आज रात 8:30 बजे से कलर्स का नया टीवी सीरियल ‘नीरजा एक नई पहचान’ शुरू हो रहा है। इस सीरियल में काम्या पंजाबी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस सीरियल का प्रोमो रिलीज किया गया था, जोकि काफी शानदार है। इसी बीच इस सीरियल की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपने इस सीरियल को लेकर कई जानकारियां साझा की हैं।

काम्या ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में इस सीरियल के बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘’सोनागाछी की जो औरतें हैं,उनका जो स्ट्रगल है हां यह जरूर है कि एक तरफ मां का स्ट्रगल दिखा रहे हैं। हम वहां की महिलाओं की कहानी को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह दिखाना चाहेंगे कि क्या हो सकता हैं, क्या समाज उन्हें स्वीकार करेगा, कैसा उनका नजरिया होता है जो बदलना चाहिए। तो मेरे लिए भी यह चीजें महत्वपूर्ण हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि यह एक मां और बेटी की कहानी है। यह सोनागाछी की कहानी है।’’

इसके अलावा इस सीरियल को करने से पहले काम्या ने किस प्रकार की तैयारियां की, इसके बारे में बताते हुए काम्या ने कहा कि, ‘’यह मेरी जिम्मेदारी है, जब मुझे इस तरह का किरदार मिलता है तो उसकी जड़ तक जाऊं। सीरियल में काम करने से पहले  मैं हमेशा सोचती हूं कि अपना होमवर्क ठीक से करूं। जिस किरदार को मैं निभा रही हूं, उसके बारे में मुझे पता होना चाहिए कि वो कैसे हैं उनकी लाइफ किया है। उन लोगों का दुख दर्द किया है, उनकी मजबूरियां किया हैं। सबसे ज्यादा जानना यह जरूरी था कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी होती है, जो उन्हें ऐसा काम करना पड़ता है।’’ काम्या ने बताया कि वे सोनागाछी की महिलाओं से मिली जो देह व्यापार में है। उनकी हालत देखकर काम्या को काफी दुख भी हुआ। 

बता दें कि, सीरियल ‘नीरजा एक नई पहचान’ कलर्स टीवी पर सोमवार से शुक्रवार हर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा। 

ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने बताया अपना एक डरावना भूतिया अनुभव, बोलीं मैंने आजतक इसके बारे में किसी को नहीं बताया था

Latest Posts

spot_img

you may like