Kajol ने एक अनदेखी पुरानी तस्वीर की साझा, Ajay Devgn बोले यह वही फिल्म तो नहीं जहां  मैंने तुम्हें प्रपोज किया था

Kajol Shared An Unseen Picture Ajay Devgn Witty Reply: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन जोकि अपने विटी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर से अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और विटी अंदाज का परिचय दिया है। अजय देवगन ने काजोल की एक पोस्ट पर मजेदार जवाब दिया है। काजोल ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फिल्म इश्क (1997) की शूटिंग के दौरान की एक अनदेखी तस्वीर साझा की, इसी तस्वीर अजय ने मजेदार रिप्लाई दिया है। 

काजोल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा करते हुए ट्विट किया कि, ‘’यह तस्वीर तब ली गई थी जब हमने दिन भर स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर घूमना समाप्त कर लिया था.. आप यह नहीं देख सकते कि हम कितने तनाव में थे या हम कैसे थे “सूरज इतनी देर से क्यों डूबता है?” “ .. हम कितने शानदार अभिनेता थे ना।’’काजोल द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल नजर आ रही हैं। अब इसी तस्वीर पर अजय ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा है कि, ‘’क्या यह वह फिल्म नहीं है जिसमें मैंने तुम्हें तुम्हारी अंगूठी के साथ प्रपोज किया था?’’ 

अभी तक अजय के इस फनी जवाब पर काजोल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। हालांकि, फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मतलब फिल्म का नाम ‘इश्क’ ऐसा ही नहीं था।’’ वहीं एक और फैन ने मजेदार केमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अजय सर नॉटी हो रहे हो।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भैया भाभी को फोन करके पूछ लो…कहा रिप्लाई का इंतजार करते रहो ट्विटर पर।’’

बता दें कि, साल 1997 में आई फिल्म ‘इश्क’ में अजय देवगन, आमिर खान, जूही चावला और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी।  

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor से पहले साउथ के इस बड़े सुपरस्टार को ऑफर हुई थी Animal जिन्होंने इस डर से नहीं की फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like