VIDEO: Kajol Devgn और Vishal Jethwa को शो Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs के सेट पर इस ख़ास लुक में देखा गया

Kajol Devgn And Vishal Jethwa Spotted: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) को सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के सेट पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में देखा गया। काजोल ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा-चोली और विशाल ने हरे रंग का सूट पहना हुआ था। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के सेट पर काजोल और विशाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

आपको बता दे, काजोल और विशाल जेठवा जल्द ही फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में दिखाई देंगे, इस फिल्म में बीमार बेटे और मां की कहानी दिखाई जाएगी। हाल ही में बाल दिवस के मौक पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी इमोशनल है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है।

फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का निर्देशन रेवती ने किया है और इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा भी खास किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: Sonu Sood, Tamannaah से लेकर Sidharth Malhotra तक एक्टर्स ने बताया Award क्यों होता हैं IMPORTANT

Latest Posts

spot_img

you may like