Kader Khan: बतौर स्क्रिप्ट राइटर करियर का आगाज़ करने वाले इस अभिनेता ने जब फिल्म हिट कराने का बताया था फॉर्मूला!

हिंदी सिनेमा के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और लेखक नरेंद्र बेदी की पारखी नजरों ने एक प्रोफेसर को हिंदी सिनेमा का ऐसा चमकता सितारा बना दिया, जो हमेशा चमकता रहेगा, नाम है कादर खान

Kader Khan Exclusive Interview: एक दौर था जब कादर खान के बिना किसी बड़ी और मसालेदार फिल्म की स्क्रिप्ट अधूरी मानी जाती थी। फिल्मों में आने से पहले कादर खान मुंबई के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे और समय मिलने पर थिएटर व नाटक किया करते थे। ऐसे ही नाटको करने के दौरान दिलीप कुमार की नजर कादर खान पर पड़ी, तो उन्होने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। इसी दौरान एर नाटक देखने के बाद उस जमाने के मशहूर लेखक नरेंद्र बेदी ने अपनी फिल्म जवानी दीवानी में संवाद लिखने का मौका दिया।

लहरे पोडकास्ट में कादर खान ने बताया कि जब नरेंद्र बेदी ने उन्हे फिल्म जवानी दीवानी में संवाद लिखने के लिए बुलाया, जिसमें रणधीर कपूर और जया बच्चन लीड में थे। कादर खान ने कहा कि सर मुझे तो संवाद लिखना आता ही नहीं, क्योंकि मैंने कभी लिखा ही नहीं, तो मैं कैसे लिखूंगा। इस बाद नरेंद्र बेदी ने कहा कि तुम कर लोगे, ले जाओ और लिखकर लाओ। इसके बाद कादर खान ने बताया कि उनके पास बैठकर लिखने के लिए कोई जगह नहीं थी। वो समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें।

Kader Khan ने आगे बताया कि फिर वो मरीन ड्राइव पर गए और फुटबाल मैदान के एक कोने में बैठकर लिखने लगे। कादर खान के मुताबिक इस दौरान उन्हे कई बार फुटबाल आकर लगी भी लेकिन वो काम करते रहे। कादर खान ने फिर बताया कि उन्होने महज 3 घंटे में ही संवाद लिखकर पूरा कर लिया और नरेंद्र बेदी के ऑफिस पहुंच गए। नरेंद्र बेदी ने जब कादर खान को देखा, तो वो चौंक गए और पूछा कि इतनी जल्द कैसे आ गए। इस पर अभिनेता ने कहा कि उन्होने काम पूरा कर लिया है। तो इस पर नरेंद्र बेदी हैरान रह गए।

अभिनेता ने आगे बताया कि इस तरह से उनका करियर शुरू हुआ। अगर उस दिन नरेंद्र बेदी ने उन्हे गले गलाकर हौसलाअफजाई नहीं की होती, तो वो तभी एक्जिट हो गए होते। अभिनेता ने आगे चलकर कई शानदार फिल्में लिखी, खासकर अमिताभ बच्चन की फिल्मों के लिए वो ज्यादा मशहूर हुए। लिखने के साथ ही अभिनेता ने एक्टिंग में भी जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। पहले विलेन और फिर कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बनाई। देखते हैं अभिनेता कादर खान का ये खास इंटरव्यू।

ये भी पढ़े: Farah Khan ने जब Daler Mehndi को अपने इशारों पर नचाया था, देखिए वीडियो एलबम Ek Dana की मजेदार शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like