Kaala Teeka के एक्टर Bhupinder Singh पर युवक की गोली मारकर हत्या का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kaala Teeka Actor Bhupinder Singh  Arrested For  Killing A Person: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता भूपेंद्र सिंह जोकि अपने कुछ अच्छें किरदारों के लिए जाने जाते हैं, उनपर एक युवक को गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूपेंद्र सिंह (TV actor Bhupendra Singh) ने अपने खेत में पेड़ काटने के विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर  चार लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हालांकि, अब टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह और उनके साथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन भूपेंद्र के बाकी साथी भी अभी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

बता दें कि, यह सारा मामला भूपेंद्र के बिजनौर स्थित गांव कुआंखेड़ा खदरी का है। भूपेंद्र का यहां पर एक फार्महाउस है, अभिनेता के इसी फार्महाउस के पास गुरदीप सिंह का भी खेत है। इसी खेत की मेड़ पर एक पेड़ को काटने के लेकर विवाद खड़ा गया। इस विवाद बढ़ जाने के दौरान ही भूपेंद्र सिंह ने गुरदीप सिंह समेत चार लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने यह फायरिंग अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से की है। हालांकि, इस वारदात से अभी तक टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। 

आपको बता दें कि, भूपेंद्र सिंह टीवी जगत में काफी जाने-माने चेहरे हैं। भूपेंद्र ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2001 में आए सीरियल ‘जय महाभारत’ से की। भूपेंद्र ने इससे पहले कई फिल्मों में भी काम किया था। भूपेंद्र इस सीरियल के बाद  ‘1857 क्रांति’, ‘यह प्यार ना होगा कम’, ‘मधुबाला-एक इश्क इक जुनून’, ‘इक हसीना थी’, ‘तेरे शहर में’, ‘काला टीका’ में काम किया है। वे आखिरी बार सीरियल रिश्तों का चक्रव्यूह में नजर आए थे। इन सीरियलों के अलावा भूपेंद्र ने थलापति विजय और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है। भूपेंद्र ने थलापति विजय के साथ फिल्म ‘बद्री’ और सलमान खान के साथ फिल्म ‘युवराज’ में काम किया है। 

ये भी पढ़ें: इस कारण से Housefull 5 की रिलीज डेट  बदली, अब अगले साल नहीं बल्कि इस दिन होगी रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like