Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं Akshara Singh

Jyoti Singh On Akshara Singh Being Mother Of Pawan Singh’s Child: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह जिनका अभिनेता के साथ तलाक का केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है, उन्होंने अभिनेता की एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं। ज्योति सिंह ने कहा है कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह, पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थी। 

ज्योति ने अक्षरा और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर कई खुलासे हाल ही में Unique News -1 को दिए एक इंटरव्यू में किया है। ज्योति ने इस इंटरव्यू में अक्षरा को पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली बात के बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’जहां तक मेरे से बोला गया था कि अक्षरा सिंह प्रेग्नेंट है तीन महीने की। इस बात को खुद अक्षरा जी ने अपने मुंह से बोला था और यह रिकॉर्डिंग मेरे पास है। कुछ टाइम पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके भाई गुड्डू सिंह कह रहे थे कि तुम्हें क्या लगया है कि वो बच्चा नहीं गिरायेगी। तो उस रिकॉर्डिंग को आप ध्यान से सुनियेगा, उसमे साफ-साफ बोला गया है कि अक्षरा प्रेग्नेंट थी।’’

इसका अलावा ज्योति ने यह भी बताया कि अक्षरा ने एक बार उनका फोन भी उठाय तो और बोला था कि वे ही पवन सिंह क पत्नी हैं। ज्योति ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने उन्हें (पवन सिंह) को फोन किया तो कॉल अक्षरा जी ने उठाया और उन्होंने बोला कि वो पीकर सो रहे हैं, बताइए क्या काम है? तो फिर मेरी उसने बात होने लगी और उन्होंने (अक्षरा) ने मुझे कहा कि देखिए ये (पवन)  शादी आपसे फैमिली के दबाव में आकर किए हैं और बाकी ये मुझे बोलते हैं कि बीबी तो मैं ही हूं।’’ ज्योति ने यह भी बताया कि शादी के बाद पवन सिंह उनके साथ नहीं बल्कि अक्षरा सिंह के साथ ही रहते थे। 

बहरहाल ज्योति की इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में तो हम नहीं जानते । लेकिन ज्योति के इन बयानों पर अभी तक न तो पवन सिंह और न ही अक्षरा सिंह ने अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों Animal की रिलीज से पहले Ranbir और Rashmika के इंटीमेट सीन्स फिल्म से काटे गए?

Latest Posts

spot_img

you may like