Loveyapa Celebs Review: Junaid और Khushi की इस फिल्म का रिलीज पहले जानिए Javed Akhtar और Janhvi Kapoor को कैसी लगी फिल्म

अभिनेता आमिर खान बेटे जुनैद खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा फिल्म सितारों को बहुत पसंद आ रही है लेकिन इन दोनों स्टारकिड्स की असली परीक्षा को दर्शक करेंगे

Junaid & Khushi Loveyapa Celebs Review: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की लवयापा आजकल काफी चर्चा में हैं। फिल्म की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि ये स्टारकिड्स की फिल्म है। दूसरी ये कि आमिर खान बेटे जुनैद की लवयापा का प्रमोशन अपने अलग तरीके से कर रहे हैं और बोनी कपूर खुशी की इस फिल्म की अलग से स्क्रीनिंग कर रहे हैं। पर मजेदार बात ये है कि दोनों की ही स्क्रीनिंग में लवयापा को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने देख भी लिया है और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी वो दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म को लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स का क्या कहना है। क्या ये फिल्म बॉलीवुड को एक नई एक्टर्स की जोड़ी प्रदान करेंगी। इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में हैं। जिसका जवाब हमें फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा। फिलहाल जानते हैं कि बॉलीवुड के सेलेब्स को ये फिल्म कैसी लगी।

जुनैद खान औक खुशी कपूर की इस फिल्म को लेकर सबसे पहला रिव्यू जानते हैं खुशी कपूर की बहन व एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का, जिन्होने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर अपनी राय साझा कर दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि मेरी खुशू रोमकॉम ला रही है। तुम्हारे मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए मुझे तुम पर गर्व है खुशू। लवयापा कल से आपके नजदीकी थिएटर में सबसे प्यारी छोटी रोमकॉम जिसमें मज़ा, हंसी, ताज़गी और थोड़ी सी है, लेकिन शायद यह सिर्फ मैं हूं क्योंकि मुझे अपनी खुशू को रोते हुए देखना पसंद नहीं है! वो आखिर में लिखती है कि पीएस, जब मेरी फिल्म रिलीज हो, तो तुम मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनना। आपको बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग पर जान्हवी ने एक काली टी-शर्म पहनी थी जिस पर लवयापा लिखा हुआ था और उस पर फ्रंट साइड पर दोनों की बचपन की तस्वीर छपी हुई थी।

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने भी लवयापा देखी है। धरम गरम का इस बारे में कहना है कि दोनों यंग बच्चों ने शानदार नेचुरल एक्टिंग की है। ये घर घर की कहानी है। कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि बच्चे एक्टिंग कर रहे हैं। सब कुछ नेचुरल है। एक्टर अली फजल ने अच्छी तो शबाना आजमी ने बहुत अच्छी करार देते हुए कहा है कि ये मोबाइल फोन्स को लेकर बच्चों के जूनून को दिखाता है। जबकि लेखक व गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि ये बहुत कमाल की अलग पिक्चर है। इससे पहले फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने लवयापा को साल 2025 की पहली लव स्टोरी करार देते हुए सफल कहानी बताया है। उन्होने आगे कहा कि लवयापा टेक और ऐप के प्रति उत्साही जेनजी जेनरेशन एक प्रेम कहानी के साथ बात करता है जो बेहद मनोरंजक है। काजोल ने भी ट्विट करते हुए लवयापा की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। दिल की इमोजी शेयर करते हुए आगे एक्ट्रेस का कहना है कि यह एक जरूरी फिल्म है, इसे अपने नजदीकी सिनेमा में देखना न भूलें।

आपको बता दें कि लवयापा 2022 में रिलीज हुई तमिल फिल्म लव टूडे की हिंदी रिमेक है। जिसनें जुनैद खान और खुशी कपूर लीड में हैं। दोनों की ये पहली थिएटिकल रिलीज फिल्म है। इससे पहले जुनैद की महाराज और खुशी कपूर जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़े: Sohum Shah Films ने जारी किया Crazxy का नया पोस्टर, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर

Latest Posts

spot_img

you may like