Johnny Lever, Rajpal Yadav और Kunal Khemu इस वेब-सीरीज से हंसाने आ रहै हैं 

Johnny Lever Rajpal Yadav Kunal Khemu: अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर, राजपाल यादव और कुणाल खेमू अब आपको हंसाने के लिए आ रहे हैं। यह तीनों अभिनेता अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘पॉप कौन’ से आप लोगों को हंसाने आ रहे हैं। ‘पॉप कौन’ एक कॉमेडी सीरीज जिसका निर्देशन  फरहाद सामजी द्वारा किया जा रहा है। 

फरहाद सामजी ने सीरीज पॉप कौन का एक प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि,  ‘’आ रहे हैं कॉमेडी के दिगज, मचाने कॉमेडी का हंगामा! #HotstarSpecials #PopKaun – #comingsoon only on @disneyplushotstar’’इस वीडियो में जॉनी लीवर, राजपाल यादव,  कुणाल खेमू, सौरभ शुक्ला, नुपूर सेनन, जैमी लीवर और चंकी पांडे नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो की शुरुआत में इस सीरीज के निर्देशक फरहाद सामजी कहते हैं कि, ‘’कट! माइंड ब्लोइंग राजपाल भाई, क्या शॉट दिया आपने।’’ इसी के बाद चंकी पांडे भी पीछे से कहते, ‘’व्हाट आ शॉट राजपाल भाई, मैं तो सिर्फ अनन्या का बाप हूं, आप तो कॉमेडी के बाप हो।’’ इसी पर जवाबा देते हुए राजपाल यादव बोलते है कि, ‘’क्या बात कर रहे हो चंकी भाई आप, मैं तो केवल पात्र हूं कॉमेडी का छात्र हूं। कॉमेडी के तो असली बाप हैं, सौरभ भाई।’’ राजपाल की इसी बात का जवाब देते हुए सौरभ बोलते है कि, ‘’ये राजपाल इस तरह की झूठी-झूठी बातें करेगा, मैं गोली मार दूंगा भेंजे में।’’ इसी तरह जॉनी लीवर, जैमी लीवर, नुपूर सेनन और कुणाल खेमू भी अपने-अपने फनी डायलॉग इस प्रोमो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस को भी यह प्रोमो वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस प्रोमो वीडियो पर काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, सो सो स्वीट देखने के लिए उत्साहित हूं। वहीं एक दूसरे फैन कमेंट करते हुए लिखा कि, कमाल लग रहा है, क्या बात है सर शुभकामनाएं। इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’देखने में दिलचस्प लग रहा है।’’

बता दें कि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘पॉप कौन’ को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस सीरीज में राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कुणाल खेमू और सौरभ शुक्ला समेत अन्य एक्टर्स दर्शकों को हंसाते हुए नजर आयेंगे। इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस सीरीज की रिलीज डेट को भी जल्द बताया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut का शो Lock Upp 2 हुआ पोस्टपोन, Ekta Kapoor ने इस वजह से लिया फैसला 

Latest Posts

spot_img

you may like