Dhoom 4 में John Abraham ही करेंगे वापसी, ये एक्टर्स निभायेंगे साइड रोल 

John Abraham will return in Dhoom 4: साल 2004 में आई फिल्म धूम जिससे दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। यह बॉलीवुड पहली बाइक चेज वाली फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के अबतक कुल तीन पार्ट आ चुके हैं। फिल्म के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम थे, दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और तीसरे पार्ट में आमिर खान। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट धूम 4 में जॉन अब्राहम ही वापसी करते हुए नजर आयेंगे। 

धूम 4 में जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में होंगे और साइड रोल में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय में से किसी को चुना जा सकता है। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्रकी के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यह बात कहे रहें है। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘’ब्रेकिंग न्यूज़:- जॉन अब्राहम धूम 4 में मुख्य हीरो की भूमिका निभाएंगे। सहायक भूमिकाओं के लिए आदि चोपड़ा अभिषेक, विवेक अर्जुन और रितेश जैसे कुछ अन्य अभिनेताओं पर विचार कर रहे हैं।’’ हालांकि, कमाल के इस ट्विट पर यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने अभी तक किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा जॉन ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1661586188627763201

वैसे आपको बता दें कि बीच में खबरें आईं थी कि फिल्म धूम 4 को आदित्य अभी कुछ समय के लिए नहीं बनाना चाहते है। लेकिन फिर कुछ खबरें आईं कि धूम 4 में जॉन अब्राहम की एक बार फिर से एंट्री हो सकती है। जॉन को बीच में यशराज फिल्म्स के ऑफिस में जाता भी देखा गया था और इस दौरान हुई मीटिंग के बाद यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि धूम 4 को फिर से रिवाइव किया जा सकता है। 

बहरहाल फिल्म धूम 4 पर अभी तक आदित्य चोपड़ा ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor इस वजह से कर रहे हैं डार्क फिल्में, बोले इतने सालों की फ्रस्ट्रेशन तो निकालनी ही पड़ेगी

Latest Posts

spot_img

you may like