Dabboo Ratnani की वजह से John Abraham आज बन पाए हैं बॉलीवुड में इतने बड़े एक्टर

John Abraham became  actor in Bollywood because of Dabboo Ratnani:  बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक अलग ही छाप छोड़ी है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब जॉन अब्राहम एक्टिंग में अपना हाथ नहीं आजमाना चाह रहे थे। परंतु जॉन के दोस्त डब्बू रत्नानी  ने उन्हें एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया था। डब्बू और जॉन बचपन में साथ में एक ही स्कूल में पढ़े थे, तो दोनों में बचपन से ही काफी अच्छी दोस्ती थी। डब्बू दोस्त होने के नाते जॉन को एक्टिंग की तरफ ध्यान देना को कहा।

डब्बू ने इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म रेडिट पर किया है। उन्होंने फैंस से बातचीत करते बताया कि कैसे उन्होंने जॉन को एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। डब्बू ने कहा कि, ‘’वह एक समर्पित, ईमानदार और वास्तव में दयालु व्यक्ति हैं। हम अपने स्कूल के दिनों से ही घनिष्ठ मित्र रहे हैं, और हमारा बंधन बहुत पुराना है। मैं उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने और अभिनय करने के लिए राजी करने में कामयाब रहा, और तब से, उन्होंने पूरे दिल से खुद को हर प्रयास के लिए प्रतिबद्ध किया है। वह आज तक लगातार एक्टिंग के लिकके अपना सब कुछ देता है।”

हालांकि, इस बता में कितनी सच्चाई इसका जवाब तो जॉन अब्राहम ही दे सकते हैं। वैसे यह बात सच है कि जॉन कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत एक एजेंसी में एक मैनेजर के तौर पर की थी। लेकिन एक दिन अचानक उन्हें किसी ने मॉडलिंग का असाइनमेंट दिलवा दिया और इसके कई सालों बाद भी जॉन ने सिर्फ मॉडलिंग ही की। लेकिन फिर उन्होंने ने फिल्मों में भी अपना रूख किया और फिल्मों में उन्होंने सिर्फ एक मॉडल के तौर पर नहीं बल्कि एक अच्छे के तौर पर भी अपने आप को साबित किया है। 

जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार सुपरहिट फिल्म पठान में नजर आए थे। वे अब तेहरान और कुई एक्शन फिल्मों में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: फैंस को Jawan और Hera Pheri 3 नहीं बल्कि साउथ की इस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है

Latest Posts

spot_img

you may like