JD Majethia On Casting Amitabh Bachchan & Paresh Rawal In Khichdi: जाने माने अभिनेता और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। जेडी मजीठिया को उनके मशहूर टीवी शो खिचड़ी के लिए भी जाना जाता है। खिचड़ी शो ने जेडी सहित कई किरदारों को पहचान दी है। जिसमें हंसा,प्रभुल्ल और बाबू जी के किरदार काफी अहम हैं। बात अगर खिचड़ी की करें, तो अब तक इस पर दो फिल्में बन चुकी हैं। पर जब पहली बार जेडी मजीठिया के दिमाग में खिचड़ी को लेकर फिल्म बनाने का ख्याल आया था, तब इन्होने फिल्म में इंडस्ट्री के बड़े सितारों को कास्ट करने का मन बनाया था।
जेडी मजीठिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब खिचड़ी पर फिल्म बनाने का ख्याल आया, तो उनके मन में सबसे पहले कास्टिंग का सवाल उठा था। जेडी सोच रहे थे कि वो इंडसट्री के बड़े कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन व परेश रावल को लेकर खिचडी फिल्म बनाएंगे। बिग बी को बाबू जी और परेश रावल को प्रफुल्ल जी के किरदार के लिए साइन करेंगे। जेडी इस बारे में रेडिया नशा से विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होने पहले बिग बी और परेश रावल को कास्ट करने का मन बनाया था, लेकिन बाद में इस डर से कि लोग इस बड़े सितारों को जब फनी रोल में रोस्ट करते हुए देखेंगे, तो कहीं कलाकारों की छवि खराब न हो जाए।
जेडी बताते हैं कि इसी डर से उन्होने अमिताभ बच्चन और परेश रावल को कास्ट करने का विचार डर के मारे टाल दिया कि कुछ भी उल्टा सीधा हुआ तो पब्लिक बहुत मारेगी। इसके अलावा जेडी ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर अचानक फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचने के बारे में भी बात की और कहा कि वो उनका पब्लिसिटी स्टंट था, क्योकि वो चाहते कि शाहरुख खान उनकी फिल्म खिंचड़ी का प्रमोशन करें। इसलिए उनके बंगले पर गए थे लेकिन उस वक्त उनकी मुलाकात शाहरुख खान से नहीं हो पाई थी।
जेडी ने आगे कहा कि बाद में जब फिल्म की प्रेस कांफ्रेंस की गई, तो उसमें किंग खान आए और मीडिया व लोगों से फिल्म देखने की अपील की। जेडी ने कहा कि इस मौके पर उन्होने शाहरुख खान से बिना बताए उनके बंगले पर पहुंचने के लिए माफी मांगी थी। जेडी ने ये भी कहा कि वो ये सोचकर गए थे कि शाहरुख खान टीवी से फिल्मों में आए हैं और उनकी फिल्म भी टीवी से बन रही है। ऐसे में उन्हे फिल्म का सपोर्ट करना चाहिए।

