Hema Malini की बर्थडे पार्टी में Jaya Bachchan ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोली ज्यादा डायरेक्शन मत दो, ये तो Padmini यहां ले आई है

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के बर्थडे बैश में पहुंची जया बच्चन जैसे ही पैपराजी के सामने पोजेज के लिए पहुंची पहले उन्हे चुप कराया फिर बोली ज्यादा डायरेक्शन मत दो

Jaya Bachchan Shushes Paparazzi At Hema Malini Birthday Bash: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन के मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी रही। सभी ने एक साथ आकर ड्रीम गर्ल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। इनमें संजय खान से लेकर जीतेंद्र सहित कई अभिनेता व अभिनेत्रियों की मौजूदगी रही। हेमा मालिनी को बर्थडे विश करने जया बच्चन भी यहां पहुंची थी। जया यहां पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की वाइफ रश्मि ठाकरे और एक्ट्रेस पदमिनी कोल्हापुरे के साथ पहुंची थी।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जया बच्चन का मीडिया को लेकर हमेशा कुछ न कुछ पंगा हो ही जाता है। पता नहीं जया जी क्यों मीडिया व पैपराजी से नाराज़ रहती हैं। कुछ यही नजारा हेमा मालिनी के बर्थडे पर देखने को मिला। जब पैपराजी ने जया बच्चन को देख उन्हे पोज देने के लिए बुलाना शुरू किया। तब जया बच्चन ने उन्हे हाथों के इशारे से पहले चुप रहने को कहा और इसके बाद जब वो पैपराजी को पोजेज दे रही थी। तब पैप्स थोड़ा राइट थोड़ा लेफ्ट पोज देने को बोल रहे थे। इस पर जया बच्चन ने कहा कि ज्यादा डायरेक्शन मत दो। चुपचाप पोजेज ले लो। मैं तो पदमिनी की वजह से यहां आई हूं। ये कहकर तीनों एक साथ हंसने लगी।

जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स जया के इस वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई जया बच्चन के इस मूड की तारीफ कर रहा है। तो कोई लिख रहा है कि जया जी वास्तव में एक अच्छे दिल की महिला है। एक यूजर ने लिखा है कि हो सकता है कि उन्हे निजी तौर पर चिल्लाना पसंद हो पर वो बुरी इंसान नहीं हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस जया बच्चन को लोग व फैन्स गुड्डी के नाम से जानते हैं। वो इसी नाम से हिंदी सिनेमा में मशहूर हुई थी। गुड्डी के बाद उन्होने चुपके चुपके,अभिमान व शोले जैसी कई कामयाब फिल्मों का हिस्सा बनी। अभी हाल ही जया बच्चन करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी। जिसमें उनका किरदार एक सशक्त महिला का था। जो अपनी दकियानूसी सोच अपने बच्चों पर थोपती हैं लेकिन आखिर में उन्हे ये सोच बदलनी पड़ती है।

ये भी पढ़े: 90 के दशक की इस बड़ी हसीना के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था खौफनाक हादसा, हादसे से सहमी एक्ट्रेस ने फिर…

Latest Posts

spot_img

you may like