Jawan में SRK बूढ़े न दिखें इसलिए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है

Jawan SRK: शाहरुख खान जिनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गय है, अब यह फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज होगी। जवान जोकि 02 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब यह फिल्म 11 अगस्त या फिर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने के कारण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। 

सूत्रों से पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट को वीएएफक्स के बचे हुए काम के चलते पोस्टपोन किया है। फिल्म ‘जवान’ के कई सीन्स में शाहरुख काफी बूढ़े लग रहे हैं, इसलिए जवान की वीएएफक्स टीम को शाहरुख को फिल्म में यंग दिखाने के लिए दोबारा से वीएएफक्स पर काम करना होगा। शाहरुख को फिल्म में यंग दिखाने के लिए ही फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करवा दिया गया है। 

हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म में शाहरुख के बूढ़े दिखने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। बहरहाल अब देखते हैं कि मेकर्स इस फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज करते हैं या फिर 25 अगस्त को। फिल्म के ट्रेलर और टीजर की बात करें, तो हो सकता है कि फिल्म का टीजर इसी हफ्ते के अंदर रिलीज किया जा सकता है। वहीं बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो ट्रेलर को अगले महीने रिलीज किया जा सकता है। 

बता दें कि, फिल्म जवान को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। वहीं इस फिल्म में उनसे साउथ के दमदार अभिनेता विजय सेतुपति भी स्क्रीन पर दो-दो हाथ करेंगे। खबरों की माने तो इस फिल्म का एक्शन सीन्स काफी हाई लेवल के हैं। एक्शन सीन में विजय और शाहरुख काफी ज्यादा लार्जर देन लाईफ दिखेंगे। इस फिल्म को दो बड़ी फिल्मों एनिमल और गदर से भी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेनी होगी। अब देखते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। 

ये भी पढ़ें: Jawan की रिलीज डेट बदली, अब Ranbir Kapoor की Animal और Sunny Deol की Gadar 2 को फ्लॉप होने का खतरा

Latest Posts

spot_img

you may like