Javed Akhtar ने बताई Manu Bhakar से जुड़े पोस्ट को डिलीट करने की सच्चाई, बोले इस वजह से हुआ ऐसा

सोशल मीडिया पर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से सोशल मीडिया अकाउंट के साथ क्या वाकई में छेड़छाड़ हुई है। जानते हैं इसकी हकीकत

Javed Akhtar Social Media Account Hacked: गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गीतकार का कहना है कि उन्होने पैरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के बारे में कोई रिक्शन नहीं दिया है। फिर भी उनके सोशल मीडिया पर मनु भाकर को लेकर पोस्ट किया गया है। इसका मतलब उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है और ये साफ है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। गीतकार के मुताबिक उन्होने इससे संबंधित शिकायत सोशल मीडिया के अधिकारियों से कर दी है।

Javed Akhtar Social Media ट्विट:

गीतकार जावेद अख्तर ने खुद इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि पैरिस ओलिंपिक 2024 में पहला पदक जीतने वाली मुन भाकर के सपोर्ट में किया गया ट्विट उनका नहीं था। हालाकि वो किसी तरह का हानिकार पोस्ट नहीं था, पर ये उनकी तरफ से नहीं किया गया था। Javed Akhtar ने लिखा है कि मेरी एक्स आईडी हैक हो गई है। ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में मेरे अकाउंट से एक मैसेज आया है। इस मैसेज कुछ भी गलत नहीं लिखा गया है, लेकिन इसे मैंने पोस्ट नहीं किया है. हम एक्स में संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की प्रक्रिया में हैं।

Javed Akhtar का ट्विट हुआ डिलीट:

Javed Akhtar के एक्स अकाउंट से जो पोस्ट मनु भाकर के सपोर्ट में किया गया था। वो इस वजह अब नहीं दिख रहा है। इसका मतलब है कि उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। आपको बता दें कि मनु भाकर के पैरिस ओलिंपिक में ब्रांज मेडल जीतने पर बॉलीवुड से जुडे़ तमाम सितारों ने बधाई दी थी। जिसमें अनिल कपूर, करीना कपूर से लेकर गीतकार Javed Akhtar का नाम भी शामिल था। अब जावेद अख्तर ने सफाई में कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

ये भी पढ़े: Salman Khan के पोस्ट पर Ranveer Singh ने किया रिएक्ट, बोले हायला जैकब भाई की तो निकल पड़ी, जानिए कौन है ये जैकब भाई

Latest Posts

spot_img

you may like