Javed Akhtar ने कहा Agastya Nanda बनेंगे बड़े स्टार, बोले Rishi Kapoor के बाद से दर्शकों ने अगस्त्य जैसा हीरो नहीं देखा 

Javed Akhtar Said Agastya Nanda Will Become A Big Star: हाल ही में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग दुनिया में अपना डेब्यू किया है। अगस्त्य ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को उतना खास पसंद नहीं है, इसके अलावा फिल्म में सुहाना खान और खुशी कपूर की एक्टिंग पर भी काफी तंज कसा गया है। लेकिन अगस्त्य की एक्टिंग की थोड़ी-बहुत तारीफ हुई है। इसी बीच जावेद अख्तर ने बताया है किअगस्त्य नंदा एक बहुत ही बड़े स्टार बनेंगे। जावेद ने बताया है कि अगस्त्य में एक क्वालिटी है, जो उन्हें आज की हीरोज से थोड़ा अलग बनाती है। 

जावेद अख्तर ने इसके बारे में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू  में बताया है। जावेद ने फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि, “प्रीमियर के समय एक महिला थी, जिसकी उम्र 70 वर्ष से अधिक थी और उसकी आँखों में आँसू थे। उस महिला ने कहा था कि वो बचपन में आर्चीज कॉमिक की  बहुत बड़ी फैन थी।’’ 

इसके अलावा जावेद ने यह भी बताया कि वे अगस्त्य नंदा को एक बड़े स्टार के रूप में देखते हैं।  जावेद ने कहा कि, ‘’मैंने अगस्त्य की मां (श्वेता बच्चन नंदा) से कहा, ‘आपका बेटा स्टार बनने जा रहा है।’ अभी के हीरो टॉजिक और माचो मैन हैं। लेकिन अब यहां एक बेबाक और मासूम हीरो है। बॉबी में ऋषि कपूर के बाद से दर्शकों ने अगस्त्य जैसा हीरो नहीं देखा है। अगस्त्य सभी यंग लोगों को , मुख्यत:  लड़कियों को पसंद आयेंगे।’’

बता दें कि, द आर्जीच को जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स ने फिल्मों की दुनिया में अपना डेब्यू किया है। इन स्टारकिड्स के अलावा  दो तीन और एक्टर्स ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है। 

ये भी पढ़ें:  Akshay Kumar ने भी खरीदी अपनी क्रिकेट टीम, बोले अब मजा आयेगा क्योंकि…

Latest Posts

spot_img

you may like