Janhvi Kapoor रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ हुई स्पॉट, कैमेरा देखते ही शर्म से हुई लाल

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को बीती रात उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ स्पॉट किया गया। जाह्नवी कपूर बुधवार रात शिखर के साथ अपनी कजिन सिस्टर रिया कपूर की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुई। इस पार्टी में इंडस्ट्री से और भी कई लोग शामिल हुए। जाह्नवी जब पार्टी में पहुँची तो कैमरा देखकर शरमा गई। वह हाथ से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। हाल ही में जाह्नवी की फिल्म ‘मिली’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

रिया कपूर के बर्थडे के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कपूर परिवार के कई लोग शामिल हुए। इनमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, ख़ुशी कपूर, अंशुला कपूर, हरवर्धन कपूर, मोहित मारवाह जैसे लोग भी शामिल हुए। लेकिन सबकी निगाहें जाह्नवी और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पर टिकी थीं। दोनों एक साथ कार में आए। जब पैपराजी ने जाह्नवी और शिखर को कार में साथ देखा तो जाह्नवी कपूर शरमा गई और स्वेट शर्ट से अपना चेहरा छुपा लिया। पार्टी में जाह्नवी और शिखर कैजुअल लुक में नजर आए।

जाह्नवी और शिखर को पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया हैं। जाह्नवी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शिखर के साथ फोटोज भी शेयर करती है। न दोनों के रिलेशनशिप की कई खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन दोनों ने अब तक इसे मीडिया के सामने कबूला नहीं है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की कहानी सबसे पहले कॉफी विद करण में सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शिखर को डेट कर चुकी हैं।

4 November 2022 को जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया था और बोनी ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया था।

ये भी पढ़े: मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बीच Jacqueline Fernandez ने किए माँ वैष्णो देवी के दर्शन, यहाँ देखे फोटो

Latest Posts

spot_img

you may like