इस हैंडसम हंक के इश्क में हैं जाह्नवी कपूर, करण जौहर के शो में किया खुलासा

जाह्नवी को कई बार शिखर के साथ देखा जा चुका है। लंबे समय से इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आती रही है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर इनके हाथों में हाथ लिए तस्वीरें सामने आ चुकी है।

फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को भला कौन नहीं जानता। जाह्नवी कपूर न केवल अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें बवाल करती रहती है। अब इसी बीच जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ करन जौहर के मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण-8’ में शामिल हुई जहां पर उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ पर भी खुलासा किया। तो आईए जानते हैं आखिर जाह्नवी कपूर इन दिनों किन्हे डेट कर रही है?

बातों-बातों में निकल गया सच
दरअसल, सोशल मीडिया पर कॉफी विद करण-8 के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें खुशी कपूर वेदांग रैना के साथ डेटिंग के अफवाह पर बात करती हुई नजर आ रही है तो वही जाह्नवी कपूर भी अपने रिलेशनशिप पर बात करती दिखाई दी। इस प्रोमो में दोनों सिस्टर करण जौहर के साथ जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दी। इसी बीच करण जौहर जाह्नवी कपूर से पूछते हैं कि उन तीन शख्स का नाम बताइए जिन्हें अपने आखिरी बार फोन किया था? इसके जवाब में जाह्नवी कपूर कहती है कि पहले पापा, दूसरे नंबर पर बहन खुशी और आखरी में ‘शिखू’।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
बता दें, शिखर पहाड़ियां वही शख्स है जिन्हें जाह्नवी कपूर काफी लंबे समय से डेट कर रही है। ये दोनों बचपन के दोस्त है। हालांकि जाह्नवी कपूर ने इस दौरान केवल ‘शिखू’ कहा। लेकिन इसके बाद से हर कोई समझ गया कि यह शिखर पहाड़िया का ही नाम है, क्योंकि कई बार जाह्नवी कपूर को शिखर के साथ देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि लंबे समय से इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आती रही है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर इनके हाथों में हाथ लिए तस्वीर वायरल होती रहती है।

वेदांग को डेट कर रही ख़ुशी?
इस प्रोमो में ख़ुशी कपूर ने भी अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलासा किया है। दरअसल, कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि, खुशी का पूर्व वेदांग रैना को डेट कर रही है? हालांकि इस पर ख़ुशी ने एक अलग ही तरीके से जवाब दिया। जब करण जौहर ने खुशी कपूर से सवाल किया कि तो एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘क्या आप ‘ओम शांति ओम’ के उस सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कहे जा रही थी कि ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे?’ ख़ुशी के मुताबिक दोनों अच्छे दोस्त है। इसके अलावा कुछ नहीं। बता दें, जाह्नवी कपूर जहां कई फिल्मों में काम कर चुकी है तो वही खुशी कपूर ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसमें उनकी एक्टिंग को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ़्रंट
जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘गुडलक जैरी’ और ‘मिली’ में देखा गया था, लेकिन इन फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब एक्ट्रेस को जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2’ में देखा जाएगा।

Latest Posts

spot_img

you may like