Jacqueline Fernandez कराया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने लेपर्ड प्रिंटेड ड्रेस में बोल्ड फोटोशूट कराया है

Jacqueline Fernandez New Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। जैकलीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े से बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके है और 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शेर और दिल का इमोजी लगाया है। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। इस वीडियो को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।

एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो पर यूजर कमेंट कर पूछ रहे है कि, ‘न्यूज़ लीक हुई है जो वो सही है या गलत है?’ इस कई उन्हें ब्यूटीफुल, वाओ, गॉर्जियस और अमेजिंग कमेंट के साथ हार्ट और फायर की इमोजी कमेंट कर रहे है। वहीं कुछ लोग उनकी तुलना काइली जेनर से कर रहे है। बता दें कि आज खबर आई है कि तिहाड़ जेल में आज छापा पड़ा। इस जेल में सुकेश चंद्रशेखर रखा गया है। छापा पड़ने के बाद सुकेश रोते हुए नजर आए। उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज से कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

जैकलीन के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ के गाने ‘कुड़िये नी तेरे’ पर एक वीडियो बनाया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। जैकलीन ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान और वरुण धवन समेत कई सितारों के साथ काम किया है। जैकलीन आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थी। फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar छोड़ेंगे कनाड़ा की नागरिकता, कहा- ‘भारत मेरे लिए सब कुछ है’

Latest Posts

spot_img

you may like