Sukesh Chandrasekhar के लेटर्स से तंग हुई Jacqueline Fernandez, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Jacqueline Fernandez Fed Up With Sukesh Chandrasekhar’s Letters Approached The Court: ठग सुकेश चंद्रशेखर जोकि इस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दिल्ली की एक जेल में सजा काट रहा है, उसने हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक लेटर भेजा था। इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन से मांफी मांगी थी और अपना प्यार जाहिर किया था। हालांकि, उस वक्त तो जैकलीन ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब जैकलीन ने सुकेश के इस लेटर पर प्रतिक्रिया दी है। जैकलीन सुकेश के इन लेटर्स से काफी परेशान हो चुकी हैं और उन्होंने अब कोई का दरवाजा खटखटाया है। 

ANI के अनुसार  जैकलीन फर्नांडीज ने बुधवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और मंडोली जेल के अधीक्षक से निर्देश मांग की है  ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उन्हें कोई भी लेटर न भेजे जाए। अभिनेत्री इस चीज पर सख्त कार्रवाई करने की मांग और सुकेश द्वारा लेटर्स को पूरी तरह न भेजने की मांग की है। 

बता दें कि, सुकेश ने पिछले हफ्ते ही जैकलीन को एक लेटर भेजा था। ईटाइम्स के अनुसार इस लेटर में लिखा था कि, ’’बेबी पहले तो मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हें 7वाँ DIAFA पुरस्कार मिला है। तुम इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकती हो कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं? तुम इस अवॉर्ड समारोह में सफेद गाउन में काफी सुंदर लग रही थीं। बेबी मेरा ध्यान तुमसे हट ही नहीं पा रहा है। बेबी तुम्हारी की हाल की दो फोटो-एक जिसको तुम्हारे रेड अरेबिक आउटफिट में रेगिस्तान पर शूट किया गया और  पिंक साड़ी में तुम जबरदस्त लग रही हो। लेकिन तुम्हारे लहंगे वाले फोटोशूट ने मेरा दिल चुरा लिया है, तुम इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। और इसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी है, अब बस मैं तुम्हारे साथ रहना का इंतजार कर रहा हूं।’’

अंत में सुकेश ने इसलेटर में जैकलीन से मांफी की गुजारिश करते हुए लिखता था कि,  ‘’अब तुमसे मांफी मांगने और इंतजार नहीं कर सकता, तुमसे उन सभी परेशानियों के लिए माफी मांगूंगा जिनसे तुम गुजरी हो और फिर तुमको कसकर पकड़ूंगा और तुम्हारी आंखों में देखूंगा और फिर से तुम्हें प्रपोज करूंगा। लेकिन इस बार का प्रपोजल पिछली बार से काफी बेहतर होगा।’’

ये भी पढ़ें: SRV: Arjan Vailly 350 व्यूज के साथ पिछले पांच सालों से यूट्यूब पर पड़ा हुआ था

Latest Posts

spot_img

you may like