Jackie Shroff ने बताया कि वे किस धर्म को मानते हैं और उन्होंने Tiger Shroff को किस धर्म को अपनाने की सलाह दी है?

Jackie Shroff told which religion he and  Tiger Shroff follow: जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जोकि अपने विचारों को काफी खुलकर सबके सामने रखते हैं। जैकी एक ऐसे अभिनेता है जो किसी एक विचारधारा से जुड़े हुए नहीं है। जैकी जिनके पिता एक गुजराती और मां तुर्किश थीं, तो उन्होंने बचपन से किस धर्म को अपनाया इस बात का खुलासा हमे दिए एक इंटरव्यू में किया है। 

जैकी ने अपने धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं सभी धर्मों को मानता हूं। हम गणपति पूजा करते हैं, ‘’हम जहां भी बुलाते हैं, हम जाते हैं, कोई भी पूजा… फिल्मों में होने के कारण वे मुझे बुलाते रहते हैं।’ कहीं भी चले जाएं, चर्च में जा कर उपदेश भी पढता हूं, मैं दरगाह भी जाता हूं। फर्क नहीं पड़ता।’’

इसी दौरान जैकी ने यह भी बताया कि उनके बेट टाइगर और उनकी बेटी को उन्होंने धर्म के मामले में क्या सीख दी है। जैकी ने कहा कि, ‘’वे मुझसे पूछते हैं, ‘हमारा धर्म क्या है?’ मैं कहता हूं कि मां आपका धर्म है। अपनी माँ के पैर को छुओ, उनका सम्मान करो, और बस। ये है कि बस इंसान बनो और यही मैंने टाइगर से कहा, जितना हो सके इंसान बनो। लोगों का सम्मान करें और मानवता को अपना मोटो बनने दें।’’

इसके अलावा जैकी ने यह भी बताया कि वे आज भी लोगों की क्यों मदद करते हैं। जैकी ने कहा कि मदद करने की आदत उनके जीन्म में ही है। उनके बड़े भाई का मदद करने के ही चलते देहांत हो गया था। जैकी ने कहा कि, उनके बड़े भाई का कोई दोस्त समुद्र में डूब रहा था और उनके भाई जिनको तैरना भी नहीं आता था, वे अपने दोस्त को बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। तो यह मदद करने की आदत उनकी बचपन से ही है। जैकी ज्यादातर कोशिश करते हैं कि वे परेशानी में किसी व्यक्ति पूर्णरूप मदद कर पाए। 

ये भी पढ़ें:  जब Tiger Shroff छोटा था तो Hrithik Roshan उसे सेट पर संभालता था,  Salman Khan की फोटो मैं प्रोड्यूसर्स को भेजता था: Jackie Shroff

Latest Posts

spot_img

you may like