Jab We Met और Tamasha के साथ सेलिब्रेट करें अपना Valentine Week, क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं दोनों फिल्में

 Jab we Met- Tamasha Valentine Week: दुनिया भर में अभी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक जिसे लवर्स द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। इसी लव वीक को भारत में सेलिब्रेट करने के लिए ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के लिए ‘जब वी मेट’, ‘तमाशा’, ‘गूगली’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। 

इन फिल्मों को पीवीआर सिनेमा दोबारा रिलीज कर रहा है। फिल्मों के दोबारा रिलीज करने की जानकारी पीवीआर सिनेमा ने खुद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट करके दी। उन्होंंने ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जब वी मेट, टाइटैनिक, हृदयम और बहुत कुछ जैसी कुछ क्लासिक रोमांटिक फिल्मों का आनंद लेने के लिए 10 से 16 फरवरी तक पीवीआर वैलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल के साथ अपने प्यार का जश्न मनाएं!’’

पीवीआर सिनेमा नेशनल चैन पर ’दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (हिंदी), जब वी मेट (हिंदी), तमाशा (हिंदी) टाइटैनिक (हॉलीवुड), हृदयम (मलयालम),   वेड (मराठी), गीता गोविंदम (तेलुगु), लव नी भावई (गुजराती), टिकट टू पैराडाइज (हॉलीवुड) ,मू बिफोर यू  (हॉलीवुड), विन्नैथांडी वरुवैया (तमिल), मिनाले (तमिल) और  प्रेमम (मलयालम) जैसी चर्चित फिल्में दोबारा रिलीज करेगा। यह सारी फिल्में प्रेम-कहानी पर आधारित है। यह सारी फिल्में वैलेंटाइन वीक में 10 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक के बीच दोबारा रिलीज की जायेंगी।

अगर हिंदी फिल्मों के रिलीज की बात करे तो इसमें निर्देशक इम्तियाज अली की दो फिल्में जब वी मेट (2007) और तमाशा (2015)  रिलीज हो रही है। यह दोनों फिल्में यूथ में काफी पॉपुलर हैं। साल 2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर-करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में एक चुलबुली पंजाबी लड़की और एक जिंदगी से दुखी हिंदू लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। यह दोनों ट्रेन में अचानक मिलते हैं और वहां से इनकी दोस्ती है और फिर आखिर में जाकर दोनों को अहसास होता है कि वे एक-दूसरे को प्यार करते हैं। 

इसके अलावा साल 2015 में आई रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘तमाशा’ में एक दुखी लड़के और काफी सहनशील लड़की की प्रेम-कहानी को दिखाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन यूथ को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। अब यह एक क्लासिक फिल्म की श्रेणी में आती है।

ये भी पढ़ें: Jr NTR की  फिल्म NTR30 में Chiyaan Vikram, Vijay Sethupathi और Saif Ali Khan निभायेंगे विलेन का किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like