Ishaan Khatter, Pippa में  Mrunal Thakur के भाई का किरदार निभाने से डर रहे थे, बोले मैंने  अपना चांस तो खराब नहीं कर दिया

Ishaan Khatter on playing role of Mrunal Thakur’s brother in Pippa: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता इशान खट्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिप्पा’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में ईशान खट्टर एक भारतीय सेना के ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में ईशान कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, ईशान खट्टर की बहन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

इसी बीच ईशान खट्टर जोकि पहली बार किसी फिल्म में मृणाल ठाकुर के भाई का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने बताया है कि पहले वो फिल्म ‘पिप्पा’ में मृणाल के भाई का किरदार निभाने को लेकर थोड़े डरे हुए थे। ईशान ने इस बार में न्यूज 18 शोशा से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’दरअसल, मुझे डर था कि मैं उनके (मृणाल ठाकुर) भाई का किरदार निभा रहा हूं। मैं शुरू में ऐसा था कि क्या मैंने अपना चांस तो खराब नहीं कर दिया? लेकिन गंभीरता से, मुझे लगता है कि यह उस संबंध को ऑनस्क्रीन बनाने के बारे में है। अगर लोग हमें इस तरह से देखना पसंद करते हैं और हमारे बीच जो केमिस्ट्री है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।’’

इसके अलावा ईशान ने इस फिल्म में मृणाल के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में भी बताया है। ईशान ने मृणाल के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि, “फिल्म में हमारे कुछ सीन एक साथ हैं और वे वास्तव में विशेष हैं, खासकर मेरे लिए, और मुझे उनके साथ सीन में एक्टर करने में बहुत मजा आया। मृणाल के साथ काम करने का अनुभव बहुत सुखद रहा। वह एक आकर्षक व्यक्तित्व वाली अद्भुत अभिनेत्री हैं और वह ऑनस्क्रीन आकर्षक लगती हैं। वह एक प्यारी सह-अभिनेत्री हैं जो स्क्रीन पर काफी सहज हैं।’’

बता दें कि, फिल्म पिप्पा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवबंर 2023 को रिलीज  हो रही है। इस फिल्म को राजा कृष्णा मेनन ने डायरेक्ट किया है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 की इस एक्ट्रेस की Salaar में हुई एंट्री, Prabhas के साथ होगा स्पेशल अपीरियंस

Latest Posts

spot_img

you may like