एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जी हां.. सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर सामने आई है कि वह जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर लेगी। इतना ही नहीं बल्कि यह भी खुलासा हो चुका है कि 23 जून को मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है?
कब होगी एक्ट्रेस की शादी?
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें अक्सर लाइमलाइट में रही है। हाल ही में जब सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो में पहुंची जहां पर उन्होंने अपनी शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इसी बीच ये खबर सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि, “एक्ट्रेस की शादी के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं। जी हां शादी के निमंत्रण को मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है जिसमें लिखा गया है कि, “यह अफवाह सच है…”
बस इसके बाद से ही एक बार फिर से सोनाक्षी का नाम लाइमलाइट में आ गया। रिपोर्ट के माने तो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने खास दोस्तों और फैमिली के साथ-साथ ‘हीरामंडी’ की कास्ट को भी इनवाइट किया है। हालांकि अभी तक सोनाक्षी तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई। लेकिन यह बात खुलकर सामने आ चुकी है कि मेहमानों को फॉर्मल आउटफिट में बुलाया गया है। इसके अलावा शादी का जश्न मुंबई के बेस्टियन में रखा गया है।
कौन है सोनाक्षी का बॉयफ्रेंड?
बात करें सोनाक्षी के दूल्हे के बारे में तो जहीर इकबाल का नाम सामने आया है। दरअसल, सोनाक्षी और जहीर इकबाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है लेकिन अक्सर यह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। कई बार मीडिया ने भी इन्हें हाथों में हाथ लिए देखा है।
वही सोशल मीडिया पर अक्सर यह रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में जब सोनाक्षी का बर्थडे था तो जहीर इकबाल ने उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीर भी साझा की थी। बता दें, जहीर कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें कोई ख़ास सफलता हाथ नहीं लगी। अब यह तो एक्ट्रेस ही बताएगी कि इसमें कितनी सच्चाई है और कितनी अफवाह? फिलहाल फैंस इस खबर से खुश है।

