Bigg Boss 16 की इस खूबसूरत हसीना को डेट कर रहे है Sajid Khan!

साजिद खान अपने लव अफेयर्स और मीटू की वजह से हमेशा चर्चा में रहें। वह अब एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर है कि साजिद खान बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को डेट कर रहे है

Sajid Khan-Soundarya Sharma: टीवी इंडस्ट्री का सबसे विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) खत्म हो चुका है। एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विनर है। घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट सुर्ख़ियों में है। कुछ को दूसरे शोज के ऑफर मिले है। जबकि कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है। शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने कई अच्छे रिश्ते बनाए है। शो के बाहर उनके दोस्त भी नजर आ रही है। जबकि घर के अंदर गौतम विग और सौंदर्या शर्मा का ब्रेकअप हो गया था। अब उनका नाम किसी और के साथ जोड़ा जा रहा है।

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और फिल्ममेकर साजिद खान ने सौंदर्या शर्मा को अपनी फिल्म में गाना करने का मौका दिया है। साजिद भी करीब चार साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे है। शहनाज गिल साजिद की नई फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। साजिद खान और सौंदर्या शर्मा की बिग बॉस 16 में काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी। दोनों शो में साथ थे और अब खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। गौतम और सौंदर्या के ब्रेकअप के बाद वह साजिद से खूब बातें करती थी।

साजिद खान और सौंदर्या शर्मा की डेटिंग की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ये दोनों ही जानते है। हाल ही में बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में मंडली के काफी सदस्य नजर आए। इनेक अलावा सौंदर्या शर्मा मंडली के साथ काफी फ्रेंडली नजर आई और उन्होंने अब्दु के साथ पोज भी दिए और गाना भी गाया। बता दें कि साजिद खान के लव अफेयर्स की खबरें कई बार सामने आ चुकी है। उनका रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और गौहर खान के साथ भी रहा है।

बिग बॉस 16 में आने के बाद साजिद खान पर मीटू का सिलसिला खूब चला। बिग बॉस के घर में आने के बाद साजिद पर कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने शोषण के आरोप लगाए है। शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी। इसके अलावा कई एक्ट्रेसेस ने उन पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। कई लोगों ने साजिद खान को बिग बॉस 16 से बाहर करने के लिए भी कहा था।

ये भी पढ़े: Pathaan देखने के लिए Abdu Rozik ने बुक किया पूरा थिएटर, Shah Rukh Khan से है मिलने की ख्वाहिश

Latest Posts

spot_img

you may like