क्या BMCM में Prithviraj Sukumaran एक रोबोट विलेन का किरदार निभा रहे हैं? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

Is Prithviraj Sukumaran Playing A Robot Villain In BMCM:  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सालार’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पृथ्वीराज इस फिल्म में प्रभास अपोजिट लीड रोल में हैं। पृथ्वीराज इस फिल्म में प्रभास के जिगरी दोस्त का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म के अलावा पृथ्वीराज अगले साल बॉलीवुड की एक बडी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में भी मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में पृथ्वीराज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ से दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेंगे। फैंस भी पृथ्वीाराज को इस फिल्म में देखने के लिए आतुर हैं। 

हाल ही में खबरें आईं थी कि पृथ्वीराज ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में रंजनीकांत की तरह एक रोबोट विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। हालांकि, अब इस बात की सच्चाई खुद पृथ्वीराज ने बताई है। पृथ्वीराज ने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में ईटाइम्स को बताते हुए कहा कि, ‘’इस फिल्म में मेरा किरदार ऐसा नहीं है जैसा कि रंजनीकांत सर ने रोबोट में प्ले किया था। यह बिल्कुल अलग किरदार है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। बहुत ही जल्द ही इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जायेगा। और मुझे लगता है कि फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी उत्साहित करेगा।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि, ‘’इस फिल्म का स्तर काफी बड़ा है। यह एक बहुत ही बड़ी फिल्म है। और फिल्म में जो अक्षय कुमार सर और टाइगर श्रॉफ करते हैं, वो देखने लायक होगा। और मैं सच में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। इस फिल्म में मेरा किरदार ऐसा था, जिसे निभाकर मुझे काफी मजा आया है।’’

बता दें कि, फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म अगले साल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Salaar के मेकर्स फिल्म की रिलीज में धांधली करने पर हुए नाराज, इन सिनेमाघरों में फिल्म न रिलीज करने का लिया फैसला

Latest Posts

spot_img

you may like