क्या Darsheel Safary एक बार फिर से Sitaare Zameen Par में Aamir Khan के साथ साझा करेंगे स्क्रीन, दर्शील बोले मैंने उनसे कभी काम नहीं मांगा है लेकिन…

Is Darsheel Safary Part Of Aamir Khan  Sitaare Zameen Par: हाल ही में आमिर खान ने फिल्म ‘सितारें जमीन पर’ को बनाने की पुष्टि की थी। यह फिल्म पहले आमिर ने सलमान खान और फरहान अख्तर को ऑफर की थी, लेकिन इन दोनों ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद आमिर ने इस फिल्म में खुद एक्टिंग करने का फैसला लिया है। आमिर ने बताया था कि यह फिल्म साल 2007 में आई  उनकी हिट फिल्म  ‘तारें जमीन पर’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक दूसरी तरह की फिल्म है। इसी बीच अब ‘तारे जमीन पर’ के एक्टर दर्शील सफारी ने संकेत दिया है कि वे एक बार फिर से आमिर के साथ फिल्म ‘सितारें जमीन पर’ में नजर आ सकते हैं।

दर्शील सफारी ने हाल ही में indianexpress.com दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म में काम करने के संकेत देते हुए कहा कि, ‘’मुझे सैकड़ों कॉल आती हैं और लोग पूछते हैं कि क्या मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। मैं उनसे बस इतना कहता हूं कि अगर यह भाग्य में होगा, तो हम निश्चित रूप से भविष्य में काम करेंगे। मैं नहीं जानता कि कौन सी फिल्म पर, लेकिन हम करेंगे।’’ दर्शील ने पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं की है कि वे इस फिल्म का हिस्सा है कि नहीं, लेकिन एक संकेत दे दिया है कि वे इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। 

इसके अलावा दर्शील ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के बाद आजतक आमिर खान से काम क्यों नहीं मांगा? दर्शील ने कहा कि, ‘’मुझे आश्चर्य होता है कि मैंने उनसे काम न मांगकर कहीं गलती तो नहीं की है। लेकिन मैं उनसे बात करने में काफी शर्माता हूं। यहां तक ​​कि जब मेरी फिल्म का ट्रेलर आया तो लोगों ने पूछा कि क्या मैंने उन्हें ये ट्रेलर भेजा है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर मैंने अच्छा काम किया, तो यह उन तक स्वाभाविक रूप से पहुंचेगा। मुझे लगता है कि समर्थन और ध्यान भी लंबे समय तक कायम रहेगा अगर यह मेरे अच्छे काम से मिले।”

ये भी पढ़ें: Tara Sutaria ने इस एक्टर के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म, बोलीं मैं किसी के भी साथ में रिलेशनशिप में नहीं हूं

Latest Posts

spot_img

you may like